Sunday, Feb 15 2026 | Time 17:17 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सीएम डैशबोर्ड की दिसंबर माह की रैंकिंग में बरेली और लखीमपुर खीरी ने मारी बाजी

लखनऊ, 10 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की दिसंबर माह की रैंकिंग में विकास और राजस्व में बरेली ने प्रथम, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर ने बराबर अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है जबकि चौथा स्थान सोनभद्र ने प्राप्त किया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग प्रदेश भर के जिलों में होने वाले आधारभूत विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जारी की जाती है।
जिलाधिकारी बरेली ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिले में प्राथमिकता के आधार पर आधारभूत सुविधाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए जिले के अधिकारियों के साथ बैठक के साथ मॉनीटरिंग की जाती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की दिसंबर माह की रैंकिंग में बरेली ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि जिले ने डेवलपमेंट और रेवन्यू के मामले में 10 अंकों में से 9.27 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिले में सरकार की योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध पूरा किया जा रहा है। यह उसी का परिणाम है कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की दिसंबर माह की रैंकिंग में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले ने डेवलपमेंट और रेवन्यू के मामले में 10 अंकों में से 9.26 अंक प्राप्त कर किये हैं। उन्होंने बताया कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग के आंकड़ों के अनुसार जिले ने आधारभूत विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि राजस्व विभाग ने भी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त कर मिसाल कायम की है। वहीं लखनऊ मंडल में आईजीआरएस रैंकिंग में लगातार चार माह से लखीमपुर खीरी पहले स्थान पर है। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण, जनसुनवाई और ऑनलाइन फीडबैक की कड़ी निगरानी ने लखीमपुरी खीरी को लखनऊ मंडल में अव्वल बना दिया है।
शाहजहांपुर के जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी का नतीजा है कि शाहजहांपुर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की दिसंबर माह की रैंकिंग में प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की दिसंबर माह की रैंकिंग में 10 नंबर में से 9.26 नंबर हासिल कर प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह की रैंकिंग में लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर ने बराबर अंक प्राप्त किया है। ऐसे में दोनों जिले प्रदेश भर में दूसरे पायदान पर हैं। इसी तरह सोनभद्र ने 10 अंक में से 9.19 अंक हासिल कर चौथा और श्रावस्ती ने 10 अंक में से 9.13 अंक हासिल कर पांचवा स्थान प्राप्त किया है।
प्रदीप
वार्ता
More News

दिल्ली के आभूषण प्रतिष्ठान में सेंध लगाने वाले छह चाेर आगरा में गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 4:23 PM

आगरा, 15 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस ने दिल्ली में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से करीब 22 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।.

see more..

काशी में देवी देवताओं और भूत-प्रेत संग निकली महादेव की भव्य बारात

15 Feb 2026 | 4:20 PM

वाराणसी, 15 फरवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चारों ओर उत्सव का माहौल छाया हुआ है। इस पर्व पर काशी के तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर से निकलने वाली शिव बारात में शामिल होने के लिए काशीवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। .

see more..

उत्तर भारत का आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम 80 फीसदी तैयार

15 Feb 2026 | 3:08 PM

लखनऊ/आगरा, 15 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज में निर्माणाधीन आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 24.45 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह उत्तर भारत का पहला आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम नई तकनीकों से सुसज्जित होगा, जहां इतिहास को पढ़ने के बजाय महसूस करने का अवसर मिलेगा। .

see more..

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में लाखों भक्त उमड़े

15 Feb 2026 | 3:06 PM

चेन्नई, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर से आये लाखों श्रद्धालुओं ने यहां भगवान शिव के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। लगभग सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा और दर्शन के लिए लोगों को कई घंटों तक कतार में प्रतीक्षा करनी पड़ी।.

see more..