Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:47 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


यूपी पुलिस को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड

लखनऊ, 10 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस को नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित 105वें स्कॉच समिट कार्यक्रम में महाकुम्भ-25 में स्थापित आईसीसीसी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर एवं यूपी पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर की मेटा सुसाइडल अलर्ट से संबंधित अभिनव पहल को वर्ष-25 के प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड (श्रेणी-गोल्ड) से सम्मानित किया गया।
इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “गर्वनिंग विकसित भारत” रही। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है।
105वें स्कॉच समिट कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसे उनके द्वारा नामित अधिकारियों क्रमशः आईसीसीसी महाकुंभ-25 के तत्कालीन प्रभारी आईपीएस अमित कुमार एवं मेटा सुसाइडल अलर्ट का अवॉर्ड पुलिस महानिदेशक के जनसम्पर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव तथा सत्या यादव, डायरेक्टर आउटरीच, साउथ एशिया फेसबुक (मेटा) द्वारा ग्रहण किया गया।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तकनीक-समर्थ, संवेदनशील एवं जनोन्मुख पुलिसिंग के लिए लगातार दिशा-निर्देश एवं संसाधन प्रदान किये जा रहे हैं। ऐसे में प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पुलिसिंग में उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही यूपी पुलिस द्वारा तकनीकी नवाचारों को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड-25 यूपी पुलिस को मिलना इसका जीता जागता उदाहरण है। यह सम्मान जनसुरक्षा एवं जीवन संरक्षण के क्षेत्र में यूपी पुलिस द्वारा किए गए तकनीकी नवाचारों, उत्कृष्ट सरकारी सेवाओं एवं प्रभावशाली कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त मान्यता को दर्शाता है।
आईसीसीसी, महाकुंभ–25 में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुचारू संचालन और सुरक्षा के प्रति यूपी पुलिस की गहरी प्रतिबद्धता के दृष्टिगत आईसीसीसी को एक नर्व सेंटर / नियंत्रण हब के रूप में विकसित किया गया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा अन्य कटिंग-एज टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया ताकि मेले के दौरान जनमानस की सेवा, भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रतिक्रिया, आपातकालीन सेवाएं और इंटर-एजेंसी समन्वय को सर्वोत्तम स्तर पर संचालित किया जा सके।
मेटा सुसाइडल अलर्ट यूपी पुलिस के सोशल मीडिया सेन्टर द्वारा यह पहल मेटा कंपनी के सहयोग से विकसित की गई है। इसके तहत फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आत्महत्या से संबंधित सामग्री पोस्ट किए जाने की स्थिति में मेटा द्वारा तत्काल पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल एवं फोन कॉल के माध्यम से अलर्ट भेजा जाता है। पुलिस मुख्यालय में स्थापित 24X7 समर्पित डेस्क, जो यूपी एसटीएफ सर्वर से एकीकृत है, पीड़ित की लोकेशन का त्वरित पता लगाकर संबंधित जनपद को सूचना प्रेषित करती है। इसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा पीड़ित एवं उसके परिजनों से संपर्क कर समय रहते सहायता, रेस्क्यू एवं काउंसिलिंग प्रदान की जाती है तथा अपने अधिकार-क्षेत्र में रहते हुए पीड़ित की समस्या के समाधान का भी प्रयास किया जाता है। 1 जनवरी-23 से 31 दिसम्बर-25 के बीच मेटा से प्राप्त 1,802 अलर्ट के माध्यम से कुल 1,805 व्यक्तियों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। इन बचाए गए 1,805 लोगों में से 1,389 पुरुष एवं 416 महिलाएं शामिल हैं।
प्रदीप
वार्ता
More News

जौनपुर में 23 जनवरी को पुलिस लाइन में होगा ब्लैकआउट मॉकड्रिल

12 Jan 2026 | 8:19 PM

जौनपुर, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले ब्लैकआउट मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।.

see more..

सुलतानपुर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की इमारत से गिर कर मौत

12 Jan 2026 | 8:16 PM

सुलतानपुर, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि बीमार अवस्था में आज अपने आवास की तीसरी मंजिल से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रिफर के दिया गया। इस बीच उनकी मौत हो गई।.

see more..

रायबरेली में घंटा चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 8:13 PM

रायबरेली 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जगतपुर इलाके में मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग 3 क्विंटल 13 किलो वजनी पीतल के चोरी किए गए घंटे, नकदी, तमंचा, कारतूस, औजार और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जगतपुर इलाके में शारदा नहर के पास की गई, जहां चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आरोपियों ने भागने और पुलिस टीम पर जानलेवा हम.

see more..

बहराइच में हूटर लगे वाहन से नेपाल जा रहे पांच गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 8:09 PM

बहराइच, 12 जनवरी (वार्ता) भारत-नेपाल सीमा पर अपराध पर नकेल कसते हुए बहराइच पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रुपईडीहा सीमा से लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे इनोवा क्रिस्टा वाहन से नेपाल में प्रवेश कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित नेपाल के नेपालगंज स्थित कैसीनो में जुआ खेलने जा रहे थे और पुलिस से बचने के लिए वाहन पर फर्जी तरीके से हूटर और बीकन लगाकर चल रहे थे। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत तथा 42वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 11/12 जनवरी की रात एसएसबी चेक पोस्ट रुपईडीहा पर चे.

see more..

प्रयागराज में आवारा पशु बने किसानो का सरदर्द

12 Jan 2026 | 8:06 PM

प्रयागराज, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र के तरहार इलाके में आवारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। दर्जनों की संख्या में घूम रहे ये मवेशी खेतों में घुसकर अरहर, गेहूं और सरसों जैसी खड़ी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। मदरा, रैपुरा, परानीपुर और लोहारी सहित आसपास के कई गांवों के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों का कहना है कि दिन-रात खेतों की रखवाली के बावजूद फसलों को बचाना मुश्किल हो गया है।झुंड में घूम रहे ये मवेशी कुछ ही समय में किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।.

see more..