Friday, Apr 17 2026 | Time 06:03 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शंकराचार्य मामले में कांग्रेस उतरी सड़को पर, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच की मांग

वाराणसी, 25 फरवरी (वार्ता) ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मुद्दे पर अब कांग्रेस भी खुलकर समर्थन में उतर आई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर बुधवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारियों को सौंपा गया। इसी क्रम में वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शंकराचार्य के समर्थन में पोस्टर लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और एडीएम (प्रोटोकॉल) को ज्ञापन सौंपा।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि मांग किया गया है कि इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की जांच अत्यंत पारदर्शिता के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो। साथ ही, शंकराचार्य पर लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सत्य सामने आ सके और सनातन धर्म की मर्यादा सुरक्षित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर पुलिस द्वारा शंकराचार्य और उनके शिष्यों को अपमानित करते हुए स्नान करने से रोका गया, जो कि घोर निंदनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि बटुकों (शिष्यों) की चोटी खींचकर उन्हें प्रताड़ित और अपमानित किया गया।
एक सोची-समझी रणनीति के तहत शंकराचार्य और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित कई अज्ञात लोगों पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया गया है। यह पूरी कार्रवाई उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने और उन्हें प्रताड़ित करने के उद्देश्य से की गई है।
सनातन परंपरा में शंकराचार्य का पद सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है, जिसकी मान्यता ऐतिहासिक और धार्मिक परिपाटियों द्वारा निर्धारित होती है। कांग्रेस का आरोप है कि संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों द्वारा लगाए गए ये आरोप एक योजनाबद्ध षड्यंत्र का हिस्सा हैं।
सं सैनी
वार्ता
More News

बहराइच में सड़क हादसे में मासूम की मौत

16 Apr 2026 | 9:45 PM

बहराइच, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी विशाल (3) अपने घर के पास सड़क किनारे मौजूद था। इसी दौरान शाम करीब 6:45 बजे बहराइच से गोंडा की ओर जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बच्चे को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। .

see more..

कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन में तेजी लाने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:42 PM

कानपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) कानपुर नगर में पीएनजी गैस कनेक्शनों के विस्तार को लेकर आयोजित बैठक में उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, पीएनजी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि, गैस डिस्ट्रीब्यूटर, व्यापार मंडल पदाधिकारी तथा होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालक उपस्थित रहे।.

see more..

अवैध कब्जे के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

16 Apr 2026 | 9:39 PM

लखीमपुर खीरी, 16 अप्रैल (वार्ता) लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर-10 में खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को हुए घटनाक्रम में उग्र भीड़ द्वारा पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई।.

see more..

जौनपुर में फर्जी दरोगा ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

16 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुद को दारोगा बताने वाले एक व्यक्ति पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी अरविंद कुमार निषाद ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत में कहा गया है कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादनपुर निवासी शुभम कुमार श्रीवास्तव उसकी दुकान पर आता-जाता था और खुद को दारोगा बताता था। .

see more..

सीतापुर में वाहन चोर गिरफ्तार,छह बाइक बरामद

16 Apr 2026 | 9:33 PM

सीतापुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार देर शाम बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अन्नू सिंह उर्फ लक्ष्मणेंद्र सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना पिसावा के रूप में हुई है।.

see more..