Friday, Apr 17 2026 | Time 05:34 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


इटावा : नेताजी की धरती पर स्थापना दिवस, नाम और तस्वीर न होने पर सपाइयों में रोष

इटावा, 25 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस समारोह के बाद स्थानीय राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के संबोधन और समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर समाजवादी खेमे ने गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, चिकित्सा सेवाओं और विस्तार योजनाओं पर चर्चा की गई। अपने संबोधन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने इटावा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कवि गोपालदास नीरज तथा इटावा से तीन बार सांसद रहे अर्जुन सिंह भदौरिया का नाम लिया।
हालांकि, समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का नाम संबोधन में शामिल न होने को लेकर आपत्ति जताई गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि नेताजी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सैफई की पहचान और विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रेरणास्रोत रहे हैं।
गोपाल यादव ने कहा कि नेताजी देश के रक्षा मंत्री और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। देश का शायद ही कोई बड़ा नेता होगा जो नेताजी का नाम सम्मान के साथ न लेता हो। ऐसे में उनके गृह क्षेत्र में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में उनका उल्लेख न होना गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पूरे कार्यक्रम स्थल पर नेताजी की कोई तस्वीर तक प्रदर्शित नहीं की गई। यह स्थिति साफ संकेत देती है कि प्रशासन सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कर रहा है। गोपाल यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना और विस्तार में जिनका निर्णायक योगदान रहा, उनके चित्र और संदर्भ का अभाव खटकने वाला है। प्रदेश सचिव ने कहा कि 6 मार्च 2024 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैफई में 500 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने आए थे। उस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नेताजी का नाम सम्मानपूर्वक लिया था। ऐसे में स्थापना दिवस के मंच से उनका उल्लेख न होना और भी आश्चर्यजनक है।
गोपाल यादव ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या उपमुख्यमंत्री स्वयं को मुख्यमंत्री से भी बड़ा मानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और नेताजी के योगदान को कोई भी राजनीतिक दृष्टिकोण से कमतर नहीं कर सकता।
स्थापना दिवस समारोह के बाद सैफई और इटावा के राजनीतिक हलकों में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।
सं सैनी
वार्ता
More News

बहराइच में सड़क हादसे में मासूम की मौत

16 Apr 2026 | 9:45 PM

बहराइच, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी विशाल (3) अपने घर के पास सड़क किनारे मौजूद था। इसी दौरान शाम करीब 6:45 बजे बहराइच से गोंडा की ओर जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बच्चे को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। .

see more..

कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन में तेजी लाने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:42 PM

कानपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) कानपुर नगर में पीएनजी गैस कनेक्शनों के विस्तार को लेकर आयोजित बैठक में उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, पीएनजी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि, गैस डिस्ट्रीब्यूटर, व्यापार मंडल पदाधिकारी तथा होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालक उपस्थित रहे।.

see more..

अवैध कब्जे के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

16 Apr 2026 | 9:39 PM

लखीमपुर खीरी, 16 अप्रैल (वार्ता) लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर-10 में खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को हुए घटनाक्रम में उग्र भीड़ द्वारा पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई।.

see more..

जौनपुर में फर्जी दरोगा ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

16 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुद को दारोगा बताने वाले एक व्यक्ति पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी अरविंद कुमार निषाद ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत में कहा गया है कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादनपुर निवासी शुभम कुमार श्रीवास्तव उसकी दुकान पर आता-जाता था और खुद को दारोगा बताता था। .

see more..

सीतापुर में वाहन चोर गिरफ्तार,छह बाइक बरामद

16 Apr 2026 | 9:33 PM

सीतापुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार देर शाम बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अन्नू सिंह उर्फ लक्ष्मणेंद्र सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना पिसावा के रूप में हुई है।.

see more..