Friday, Apr 17 2026 | Time 05:47 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पुलिस जांच में शिकायतकर्ता हिस्ट्रीशीटर की मौजूदगी पर शंकराचार्य ने उठाए सवाल

वाराणसी, 25 फरवरी (वार्ता) ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमे की जांच प्रक्रिया पर बुधवार को गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का एक पोस्ट दिखाते हुए कहा कि पुलिस की जांच के दौरान शिकायतकर्ता हिस्ट्रीशीटर स्वयं वहां उपस्थित है; यह कैसी निष्पक्ष जांच है?
शंकराचार्य ने कहा, "हमने पुलिस अधिकारी की जो तस्वीर तथाकथित आशुतोष महाराज के साथ दिखाई है, वह स्वयं उनके सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई है। उस चित्र के नीचे 'जन्मदिन की हार्दिक बधाई' लिखा है। बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की गोपनीय जांच की जानकारी आशुतोष महाराज को कैसे हो रही है? यहां तक कि मेडिकल रिपोर्ट के तथ्यों की जानकारी भी उन्हें पहले ही मिल गई, जो पूरी प्रक्रिया को संदेह के घेरे में खड़ा करती है।"
उन्होंने आगे कहा कि जब ये लोग पकड़े जाते हैं, तो साक्ष्यों को 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (एआई) द्वारा निर्मित बताने लगते हैं। काशी में जब मूर्तियां तोड़ी गईं, तब मुख्यमंत्री ने भी उन तस्वीरों को एआई जनित बताया था।
शंकराचार्य ने साक्ष्यों का हवाला देते हुए कहा कि मेरे अधिवक्ताओं के अनुसार, आरोप लगाने वाले दोनों बच्चे लंबे समय से तथाकथित महाराज के साथ ही रह रहे हैं। वे कभी हमारे पास नहीं रहे।
हमारे पास फोटो, वीडियो और दस्तावेजी प्रमाण हैं कि बच्चे उन्हीं के पास थे। चूंकि बच्चे नाबालिग हैं, इसलिए उनके साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किए जा सकते, किंतु इन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
सं सैनी
वार्ता
More News

बहराइच में सड़क हादसे में मासूम की मौत

16 Apr 2026 | 9:45 PM

बहराइच, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी विशाल (3) अपने घर के पास सड़क किनारे मौजूद था। इसी दौरान शाम करीब 6:45 बजे बहराइच से गोंडा की ओर जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बच्चे को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। .

see more..

कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन में तेजी लाने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:42 PM

कानपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) कानपुर नगर में पीएनजी गैस कनेक्शनों के विस्तार को लेकर आयोजित बैठक में उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, पीएनजी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि, गैस डिस्ट्रीब्यूटर, व्यापार मंडल पदाधिकारी तथा होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालक उपस्थित रहे।.

see more..

अवैध कब्जे के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

16 Apr 2026 | 9:39 PM

लखीमपुर खीरी, 16 अप्रैल (वार्ता) लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर-10 में खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को हुए घटनाक्रम में उग्र भीड़ द्वारा पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई।.

see more..

जौनपुर में फर्जी दरोगा ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

16 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुद को दारोगा बताने वाले एक व्यक्ति पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी अरविंद कुमार निषाद ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत में कहा गया है कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादनपुर निवासी शुभम कुमार श्रीवास्तव उसकी दुकान पर आता-जाता था और खुद को दारोगा बताता था। .

see more..

सीतापुर में वाहन चोर गिरफ्तार,छह बाइक बरामद

16 Apr 2026 | 9:33 PM

सीतापुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार देर शाम बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अन्नू सिंह उर्फ लक्ष्मणेंद्र सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना पिसावा के रूप में हुई है।.

see more..