Friday, Apr 17 2026 | Time 06:15 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


योगी सरकार की बड़ी पहल: प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज

योगी सरकार की बड़ी पहल: प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज

लखनऊ, 28 फरवरी ( वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश के आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ी राहत देने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि उत्तर प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) द्वारा शेष 12 कैंटोनमेंट अस्पतालों के साथ जल्द ही एमओयू साइन किया जाएगा।




प्रदेश में कुल 13 कैंटोनमेंट अस्पताल हैं, जिनमें से प्रयागराज स्थित कैंटोनमेंट अस्पताल में पहले से ही आयुष्मान कार्ड धारकों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। वहां मिल रहे सकारात्मक परिणामों को देखते हुए सरकार ने इस सुविधा का विस्तार पूरे प्रदेश में करने का निर्णय लिया है।


 


स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) की सीईओ अर्चना वर्मा के अनुसार, प्रयागराज कैंटोनमेंट अस्पताल में जनवरी 2026 से आयुष्मान कार्ड धारकों को कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।


 


मरीजों को मुफ्त ओपीडी अपॉइंटमेंट, निःशुल्क जांच और गंभीर रोगियों के लिए मुफ्त परिवहन (पिक एंड ड्रॉप) की सुविधा भी दी जा रही है।

अब एमओयू के बाद लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, वाराणसी, अयोध्या, शाहजहांपुर, मथुरा, आगरा, फतेहपुर, झांसी और बबीना स्थित कैंटोनमेंट अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। इससे प्रदेश में योजना के तहत पैनल्ड अस्पतालों की संख्या में और वृद्धि होगी।


 


साचीज की एसीईओ डॉ. पूजा यादव ने बताया कि सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आवश्यक प्रक्रियाओं को आयुष्मान योजना के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। एमओयू के बाद अस्पतालों को योजना के पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे उपचार, बिलिंग और क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।


 


सरकार की इस पहल से सेना क्षेत्र के आधुनिक चिकित्सा संसाधनों का लाभ आम नागरिकों को भी मिलेगा। साथ ही गंभीर और जटिल बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा सुलभ हो सकेगी।


 


राय

वार्ता

More News

बहराइच में सड़क हादसे में मासूम की मौत

16 Apr 2026 | 9:45 PM

बहराइच, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी विशाल (3) अपने घर के पास सड़क किनारे मौजूद था। इसी दौरान शाम करीब 6:45 बजे बहराइच से गोंडा की ओर जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बच्चे को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। .

see more..

कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन में तेजी लाने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:42 PM

कानपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) कानपुर नगर में पीएनजी गैस कनेक्शनों के विस्तार को लेकर आयोजित बैठक में उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, पीएनजी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि, गैस डिस्ट्रीब्यूटर, व्यापार मंडल पदाधिकारी तथा होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालक उपस्थित रहे।.

see more..

अवैध कब्जे के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

16 Apr 2026 | 9:39 PM

लखीमपुर खीरी, 16 अप्रैल (वार्ता) लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर-10 में खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को हुए घटनाक्रम में उग्र भीड़ द्वारा पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई।.

see more..

जौनपुर में फर्जी दरोगा ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

16 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुद को दारोगा बताने वाले एक व्यक्ति पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी अरविंद कुमार निषाद ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत में कहा गया है कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादनपुर निवासी शुभम कुमार श्रीवास्तव उसकी दुकान पर आता-जाता था और खुद को दारोगा बताता था। .

see more..

सीतापुर में वाहन चोर गिरफ्तार,छह बाइक बरामद

16 Apr 2026 | 9:33 PM

सीतापुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार देर शाम बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अन्नू सिंह उर्फ लक्ष्मणेंद्र सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना पिसावा के रूप में हुई है।.

see more..