Friday, Apr 17 2026 | Time 05:54 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम शामिल करने की मांग तेज

सोनभद्र 08 मार्च (वार्ता) वर्ष 2026 में प्रस्तावित जनगणना में आदिवासी धर्म के लिए अलग कॉलम शामिल किए जाने की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों और रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान द्वारा 10 मार्च को लखनऊ के ईको गार्डन में ध्यानाकर्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग भाग लेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक इंजीनियर रामकृष्ण बैगा ने बताया की भारत में जनगणना की शुरुआत वर्ष 1871 से हुई थी। 1871 से 1951 तक की जनगणनाओं में आदिवासी समुदाय के लिए अलग धर्म कॉलम की व्यवस्था थी, जिससे उनकी विशिष्ट धार्मिक पहचान दर्ज होती थी लेकिन 1961 की जनगणना से यह कॉलम हटा दिया गया। इसके बाद से आदिवासी समाज की अलग धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को जनगणना में दर्ज करने की व्यवस्था समाप्त हो गई, जिससे उनकी पहचान और अस्तित्व के सामने चुनौती उत्पन्न हो रही है।
आदिवासी समाज का मानना है कि उनकी अपनी विशिष्ट आस्था, परंपराएँ और जीवन पद्धति है, जिसे किसी अन्य धर्म की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। इसलिए जनगणना में अलग “आदिवासी धर्म कॉलम” का प्रावधान किया जाना आवश्यक है, ताकि उनकी वास्तविक जनसंख्या और पहचान का सही आकलन हो सके।
इसी मांग को लेकर 10 मार्च को लखनऊ में ध्यानाकर्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया और आदिवासी समाज के लोगों को इस मुद्दे के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान में पिंटू आदिवासी, इं. राम कृष्ण बैगा, प्रधान योगेन्द्र गोंड, द्वारिका प्रसाद गोड़ तथा कोड़ियां के रविशंकर गोड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने सभी जनपदवासियों और आदिवासी समाज के लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर इस आंदोलन को मजबूत बनाएं और कार्यक्रम को सफल करें।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बहराइच में सड़क हादसे में मासूम की मौत

16 Apr 2026 | 9:45 PM

बहराइच, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी विशाल (3) अपने घर के पास सड़क किनारे मौजूद था। इसी दौरान शाम करीब 6:45 बजे बहराइच से गोंडा की ओर जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बच्चे को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। .

see more..

कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन में तेजी लाने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:42 PM

कानपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) कानपुर नगर में पीएनजी गैस कनेक्शनों के विस्तार को लेकर आयोजित बैठक में उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, पीएनजी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि, गैस डिस्ट्रीब्यूटर, व्यापार मंडल पदाधिकारी तथा होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालक उपस्थित रहे।.

see more..

अवैध कब्जे के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

16 Apr 2026 | 9:39 PM

लखीमपुर खीरी, 16 अप्रैल (वार्ता) लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर-10 में खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को हुए घटनाक्रम में उग्र भीड़ द्वारा पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई।.

see more..

जौनपुर में फर्जी दरोगा ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

16 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुद को दारोगा बताने वाले एक व्यक्ति पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी अरविंद कुमार निषाद ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत में कहा गया है कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादनपुर निवासी शुभम कुमार श्रीवास्तव उसकी दुकान पर आता-जाता था और खुद को दारोगा बताता था। .

see more..

सीतापुर में वाहन चोर गिरफ्तार,छह बाइक बरामद

16 Apr 2026 | 9:33 PM

सीतापुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार देर शाम बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अन्नू सिंह उर्फ लक्ष्मणेंद्र सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना पिसावा के रूप में हुई है।.

see more..