Friday, Apr 17 2026 | Time 05:01 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


नोएडा स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा सम्पन्न, विजेता खिलाड़ी मेरठ में लेंगे भाग

नोएडा 09 मार्च (वार्ता) युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग जिला गौतमबुद्धनगर के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा का सोमवार को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें दादरी, जेवर, नोएडा, खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्रों के विजेता खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, जूडो और फुटबॉल सहित आठ खेल विधाओं में मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी अब 10 मार्च 2026 को मेरठ स्थित विद्या विश्वविद्यालय, बागपत रोड में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस दिन एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, जूडो, बैडमिंटन, कुश्ती तथा बालिका वर्ग में वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल के मुकाबले होंगे। वहीं 11 मार्च को बालक वर्ग में वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
सब जूनियर वर्ग में कुश्ती के 45 किलोग्राम वर्ग में कृष्णा, 51 किलोग्राम में कृष शर्मा और 59 किलोग्राम में जानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में अजम्या और भाला फेंक में लक्की प्रथम रहे। बालिका वर्ग फुटबॉल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सेक्टर-51 की टीम विजेता रही, जबकि कबड्डी बालक वर्ग में नोएडा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग में भारोत्तोलन के 67 किलोग्राम वर्ग में लक्की और 55 किलोग्राम में भविष्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूडो के 57 किलोग्राम वर्ग में चारु कौशिक विजेता रहीं। 100 मीटर दौड़ में मानव, गोला फेंक में अंकुश सिंह, लंबी कूद में राधिका, भाला फेंक में अवनी भाटी तथा ऊंची कूद में रोहित ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में नोएडा की टीम विजेता रही।
सीनियर वर्ग में भारोत्तोलन के 67 किलोग्राम वर्ग में तालिव और 73 किलोग्राम वर्ग में अरुण कुमार प्रथम रहे। जूडो के 50 किलोग्राम वर्ग में सूर्यांश ने जीत हासिल की। गोला फेंक में काजल, 500 मीटर दौड़ में खुशी यादव, 1500 मीटर दौड़ में प्रिंस कुमार और 400 मीटर दौड़ में चंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में सिकंदराबाद की टीम विजेता रही।
कार्यक्रम के दौरान सभी विजेता खिलाड़ियों को सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने मेडल, टी-शर्ट और ट्रैकसूट प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रभारी/जिला क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली, जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, खेल विभाग के बालचंद नागर तथा युवा कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सं सैनी
वार्ता
More News

बहराइच में सड़क हादसे में मासूम की मौत

16 Apr 2026 | 9:45 PM

बहराइच, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी विशाल (3) अपने घर के पास सड़क किनारे मौजूद था। इसी दौरान शाम करीब 6:45 बजे बहराइच से गोंडा की ओर जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बच्चे को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। .

see more..

कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन में तेजी लाने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:42 PM

कानपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) कानपुर नगर में पीएनजी गैस कनेक्शनों के विस्तार को लेकर आयोजित बैठक में उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, पीएनजी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि, गैस डिस्ट्रीब्यूटर, व्यापार मंडल पदाधिकारी तथा होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालक उपस्थित रहे।.

see more..

अवैध कब्जे के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

16 Apr 2026 | 9:39 PM

लखीमपुर खीरी, 16 अप्रैल (वार्ता) लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर-10 में खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को हुए घटनाक्रम में उग्र भीड़ द्वारा पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई।.

see more..

जौनपुर में फर्जी दरोगा ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

16 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुद को दारोगा बताने वाले एक व्यक्ति पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी अरविंद कुमार निषाद ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत में कहा गया है कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादनपुर निवासी शुभम कुमार श्रीवास्तव उसकी दुकान पर आता-जाता था और खुद को दारोगा बताता था। .

see more..

सीतापुर में वाहन चोर गिरफ्तार,छह बाइक बरामद

16 Apr 2026 | 9:33 PM

सीतापुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार देर शाम बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अन्नू सिंह उर्फ लक्ष्मणेंद्र सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना पिसावा के रूप में हुई है।.

see more..