Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:35 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


लखनऊ में निकाली गयी प्रतीकात्मक दांडी यात्रा

लखनऊ, 12 मार्च (वार्ता) लखनऊ में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक दांडी मार्च की स्मृति में गुरुवार को जन भवन से लखनऊ विश्वविद्यालय तक एक प्रतीकात्मक दांडी यात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। यात्रा को विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने जन भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा जन भवन परिसर से शुरू होकर लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हाल में जाकर संपन्न हुई। यात्रा से पहले जन भवन परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पदयात्रा हजरतगंज चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा, खादी आश्रम, परिवर्तन चौक और हनुमान सेतु होते हुए विश्वविद्यालय पहुंची। इस दौरान हजरतगंज और गांधी आश्रम में भी गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने कहा कि दांडी यात्रा केवल नमक कानून के विरोध का आंदोलन नहीं थी, बल्कि अन्याय के खिलाफ सत्य, साहस और जनशक्ति की अद्भुत अभिव्यक्ति थी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के नेतृत्व में शुरू हुई इस ऐतिहासिक यात्रा ने पूरे देश में स्वतंत्रता की चेतना जगाई।
कार्यक्रम में विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा) डॉ. पंकज एल. जानी ने कहा कि दांडी यात्रा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जो स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1930 को दांडी में महात्मा गांधी ने नमक कानून तोड़कर सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की थी।
विशेष कार्याधिकारी अशोक देसाई ने कहा कि दांडी मार्च सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित ऐतिहासिक आंदोलन था, जिसने विश्व समुदाय को यह संदेश दिया कि भारत का स्वतंत्रता संघर्ष अहिंसक और जनआधारित है।
इस अवसर पर प्रो. अरविंद मोहन (प्रभारी कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय) ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधीजी का दांडी आंदोलन केवल नमक कानून के विरोध का प्रतीक नहीं था, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी था।
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

कासगंज में अंबेडकर शोभा यात्रा के दौरान पथराव

14 Apr 2026 | 10:30 PM

कासगंज, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सहावर थाना क्षेत्र के चहका गुनार गांव में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध किए जाने को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान पथराव और मारपीट की घटना में एक पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर अवरोध उत्पन्न किया गया था। पुलिस के हस्तक्षेप के दौरान कुछ लोगों ने पथराव और हमला कर दिया। घटना में एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं।.

see more..

बांदा में बुजुर्ग की हत्या के आरोप में मित्र गिरफ्तार

14 Apr 2026 | 9:38 PM

बांदा, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव में बुजुर्ग की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को मृतक के मित्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मरझा गांव निवासी शिवपूजन (70) अविवाहित थे और अपने छोटे भाई रज्जू के साथ रहते थे। सोमवार शाम वह गांव की एक किराना दुकान के पास बैठे थे। इसी दौरान उनका परिचित अनिल उर्फ गुड्डू उर्फ वोक्का वहां पहुंच गया।दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने शिवपूजन को धक्का देकर गिरा दिया और डंडे से सिर पर कई प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से.

see more..

सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रही है मोदी सरकार: रवि किशन

14 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) गोरखपुर से भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है, जिसने हर वर्ग को सम्मान और अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। श्री किशन मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जौनपुर के आंबेडकर तिराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश संविधान से चलता है और बाबा साहब ने ऐसा संविधान दिया, जिसमें हर धर्म और .

see more..

बागपत में दोस्त की हत्या कर शव कुयें में फेंका

14 Apr 2026 | 9:33 PM

बागपत, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत क्षेत्र के सिनौली गांव में एक युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मंगलवार को आरोपी और उसके नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मुकुल (24) के भाई नकुल ने छपरौली थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह 12 अप्रैल को घर से बिना बताए चला गया था। गांव के एक युवक ने उसे आरोपी मंजीत के साथ जाते देखा था।.

see more..

मथुरा ब्रज स्टार ने जीता यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के पहले सत्र का खिताब

14 Apr 2026 | 9:29 PM

लखनऊ, 14 अप्रैल (वार्ता) मथुरा ब्रज स्टार ने ‘टाटा कैपिटल यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ के पहले सत्र का खिताब जीत लिया। मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेले गए फाइनल में मथुरा ब्रज स्टार ने गोरखपुर राउडीज़ को 44-38 से पराजित किया।.

see more..