Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:35 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


गैस सिलेंडर की कमी नहीं,अफवाहों पर न दें ध्यान: मऊ प्रशासन

मऊ, 12 मार्च (वार्ता) मऊ में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के चलते कुछ लोगों द्वारा जिले में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह फैलाई जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
श्री सिंह ने बताया कि जिले में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की 11, भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) की 7 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) की 12 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इस प्रकार जिले में कुल 30 एजेंसियां कार्यरत हैं, जबकि कुल उपभोक्ताओं की संख्या 4,82,976 है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में गैस सिलेंडरों का कुल स्टॉक 17,363 है और घरेलू गैस की उपलब्धता पर्याप्त है। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी कोड के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता होने पर संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर सही जानकारी प्राप्त करें।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कासगंज में अंबेडकर शोभा यात्रा के दौरान पथराव

14 Apr 2026 | 10:30 PM

कासगंज, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सहावर थाना क्षेत्र के चहका गुनार गांव में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध किए जाने को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान पथराव और मारपीट की घटना में एक पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर अवरोध उत्पन्न किया गया था। पुलिस के हस्तक्षेप के दौरान कुछ लोगों ने पथराव और हमला कर दिया। घटना में एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं।.

see more..

बांदा में बुजुर्ग की हत्या के आरोप में मित्र गिरफ्तार

14 Apr 2026 | 9:38 PM

बांदा, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव में बुजुर्ग की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को मृतक के मित्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मरझा गांव निवासी शिवपूजन (70) अविवाहित थे और अपने छोटे भाई रज्जू के साथ रहते थे। सोमवार शाम वह गांव की एक किराना दुकान के पास बैठे थे। इसी दौरान उनका परिचित अनिल उर्फ गुड्डू उर्फ वोक्का वहां पहुंच गया।दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने शिवपूजन को धक्का देकर गिरा दिया और डंडे से सिर पर कई प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से.

see more..

सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रही है मोदी सरकार: रवि किशन

14 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) गोरखपुर से भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है, जिसने हर वर्ग को सम्मान और अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। श्री किशन मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जौनपुर के आंबेडकर तिराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश संविधान से चलता है और बाबा साहब ने ऐसा संविधान दिया, जिसमें हर धर्म और .

see more..

बागपत में दोस्त की हत्या कर शव कुयें में फेंका

14 Apr 2026 | 9:33 PM

बागपत, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत क्षेत्र के सिनौली गांव में एक युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मंगलवार को आरोपी और उसके नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मुकुल (24) के भाई नकुल ने छपरौली थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह 12 अप्रैल को घर से बिना बताए चला गया था। गांव के एक युवक ने उसे आरोपी मंजीत के साथ जाते देखा था।.

see more..

मथुरा ब्रज स्टार ने जीता यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के पहले सत्र का खिताब

14 Apr 2026 | 9:29 PM

लखनऊ, 14 अप्रैल (वार्ता) मथुरा ब्रज स्टार ने ‘टाटा कैपिटल यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ के पहले सत्र का खिताब जीत लिया। मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेले गए फाइनल में मथुरा ब्रज स्टार ने गोरखपुर राउडीज़ को 44-38 से पराजित किया।.

see more..