Wednesday, Apr 15 2026 | Time 10:17 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मां शांकुम्बरी विवि में इसरो के वैज्ञानिक करेंगे नयी संभावनाओं पर मंथन

सहारनपुर, 12 मार्च (वार्ता) सहारनपुर स्थित मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय में 17 और 18 मार्च को आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक भारत को प्रेरित करने वाले विषयों और नए क्षितिजों की संभावनाओं पर विचार मंथन करेंगे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. विमला वाई ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में इसरो के वैज्ञानिक और अन्य विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे तथा विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से भारत के भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के सह-संयोजक माउंट शिवालिक, कोसमो सिटी और ऑप्टीमाइज रिसर्च संस्थाएं हैं।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. भानुपंत, इसरो की पूर्व निदेशक डॉ. वृंदा वी, इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. वेंकटा कृष्णन पी.वी. तथा वाटर हेल्थ लैब्स के चेयरमैन डॉ. सुरेश शिशोदिया शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति कक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुलपति प्रो. विमला वाई के साथ रजिस्ट्रार कमल कृष्णा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, शैक्षणिक नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार सहित कई शिक्षक और अधिकारी उपस्थित रहे।
इस कन्क्लेव के संयोजक डॉ. दुर्गेश राज मोहन (महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर) हैं। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

आजमगढ़ में 50 हजार इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

14 Apr 2026 | 10:33 PM

आज़मगढ़, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गोवध एवं पशु तस्करी से जुड़े एक संगठित गिरोह के 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र इस्माइल के रूप में हुई है। उस पर अपने साथियों के साथ प्रतिबंधित पशुओं की चोरी कर उन्हें अन्य राज्यों में तस्करी के लिए भेजने का आरोप है।.

see more..

कासगंज में अंबेडकर शोभा यात्रा के दौरान पथराव

14 Apr 2026 | 10:30 PM

कासगंज, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सहावर थाना क्षेत्र के चहका गुनार गांव में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध किए जाने को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान पथराव और मारपीट की घटना में एक पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर अवरोध उत्पन्न किया गया था। पुलिस के हस्तक्षेप के दौरान कुछ लोगों ने पथराव और हमला कर दिया। घटना में एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं।.

see more..

बांदा में बुजुर्ग की हत्या के आरोप में मित्र गिरफ्तार

14 Apr 2026 | 9:38 PM

बांदा, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव में बुजुर्ग की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को मृतक के मित्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मरझा गांव निवासी शिवपूजन (70) अविवाहित थे और अपने छोटे भाई रज्जू के साथ रहते थे। सोमवार शाम वह गांव की एक किराना दुकान के पास बैठे थे। इसी दौरान उनका परिचित अनिल उर्फ गुड्डू उर्फ वोक्का वहां पहुंच गया।दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने शिवपूजन को धक्का देकर गिरा दिया और डंडे से सिर पर कई प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से.

see more..

सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रही है मोदी सरकार: रवि किशन

14 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) गोरखपुर से भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है, जिसने हर वर्ग को सम्मान और अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। श्री किशन मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जौनपुर के आंबेडकर तिराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश संविधान से चलता है और बाबा साहब ने ऐसा संविधान दिया, जिसमें हर धर्म और .

see more..

बागपत में दोस्त की हत्या कर शव कुयें में फेंका

14 Apr 2026 | 9:33 PM

बागपत, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत क्षेत्र के सिनौली गांव में एक युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मंगलवार को आरोपी और उसके नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मुकुल (24) के भाई नकुल ने छपरौली थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह 12 अप्रैल को घर से बिना बताए चला गया था। गांव के एक युवक ने उसे आरोपी मंजीत के साथ जाते देखा था।.

see more..