Friday, Apr 17 2026 | Time 05:11 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बांके बिहारी मंदिर के कायाकल्प की तैयारी, सुरक्षा और पारदर्शिता पर भी जोर

मथुरा 12 मार्च (वार्ता) वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ और भव्य बनाने के लिए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई ' उच्च स्तरीय प्रबंधन समिति' की 13वीं बैठक में मंदिर के सौंदर्यीकरण से लेकर सुरक्षा और वित्तीय प्रबंधन तक के कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी।
बैठक में मुख्य रूप से मंदिर के पास स्थित 357 वर्ग गज के अर्द्धनिर्मित स्थल को पूरा करने और मंदिर के मौजूदा हॉल के सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 760.39 लाख रुपये का मसौदा पेश किया है। इसके अलावा, ब्रज के अन्य धार्मिक स्थलों जैसे राधाकुण्ड के संगम घाट स्थित कुंज बिहारी मंदिर, बवनपुरी हनुमान मंदिर और स्नेह बिहारी मंदिर के सामने वाले शिवालय के जीर्णोद्धार के लिए भी बजट प्रस्तावित किया गया है।
प्रशासन ने निधिवन राज की लताओं और वृक्षों के संरक्षण के लिए नगर निगम के माध्यम से मीठी पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए सभी सेवायतों के सहयोगियों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। बैठक में हाल ही में बैंक अधिकारी द्वारा गोलक गणना के दौरान की गई चोरी और निधिवन की घटना की एफआईआर प्रगति की भी समीक्षा की गई।
मंदिर प्रबंधन अब वित्तीय पारदर्शिता की ओर भी कदम बढ़ा रहा है। मंदिर को मिलने वाले दान पर आयकर की धारा 80-जी के तहत छूट दिलाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके अलावा, विदेशी मुद्रा के विवरण और बैंकों में जमा एफडी पर अधिक ब्याज प्राप्त करने के विकल्पों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि मंदिर के आसपास की दुकानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए जा रहे हैं। ई-रिक्शा संचालन और मंदिर की अनुपयोगी वस्तुओं की नीलामी प्रक्रिया को लेकर भी कमेटी ने प्रगति रिपोर्ट तलब की।
लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में हुई इस बैठक में अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार के साथ सदस्य मुकेश मिश्रा, सिविल जज सत्यप्रकाश नारायण तिवारी, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश और राजभोग व शयनभोग समूह के गोस्वामी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बहराइच में सड़क हादसे में मासूम की मौत

16 Apr 2026 | 9:45 PM

बहराइच, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी विशाल (3) अपने घर के पास सड़क किनारे मौजूद था। इसी दौरान शाम करीब 6:45 बजे बहराइच से गोंडा की ओर जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बच्चे को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। .

see more..

कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन में तेजी लाने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:42 PM

कानपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) कानपुर नगर में पीएनजी गैस कनेक्शनों के विस्तार को लेकर आयोजित बैठक में उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, पीएनजी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि, गैस डिस्ट्रीब्यूटर, व्यापार मंडल पदाधिकारी तथा होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालक उपस्थित रहे।.

see more..

अवैध कब्जे के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

16 Apr 2026 | 9:39 PM

लखीमपुर खीरी, 16 अप्रैल (वार्ता) लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर-10 में खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को हुए घटनाक्रम में उग्र भीड़ द्वारा पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई।.

see more..

जौनपुर में फर्जी दरोगा ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

16 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुद को दारोगा बताने वाले एक व्यक्ति पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी अरविंद कुमार निषाद ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत में कहा गया है कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादनपुर निवासी शुभम कुमार श्रीवास्तव उसकी दुकान पर आता-जाता था और खुद को दारोगा बताता था। .

see more..

सीतापुर में वाहन चोर गिरफ्तार,छह बाइक बरामद

16 Apr 2026 | 9:33 PM

सीतापुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार देर शाम बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अन्नू सिंह उर्फ लक्ष्मणेंद्र सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना पिसावा के रूप में हुई है।.

see more..