Friday, Apr 17 2026 | Time 05:52 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


ग्रीन कॉरिडोर परियोजना से लखनऊ के यातायात को लगेंगे पंख

लखनऊ, 12 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 1519 करोड़ रुपये लागत वाली महत्वाकांक्षी ग्रीन कॉरिडोर परियोजना से शहर की यातायात व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से शुक्रवार को झूलेलाल वाटिका में आयोजित समारोह में परियोजना के द्वितीय चरण का लोकार्पण करेंगे और साथ ही तीसरे व चौथे चरण का शिलान्यास भी करेंगे।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, “ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण 11 मार्च 2024 को हुआ था। लगभग 6.8 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर को आईआईएम रोड से पक्का पुल तक 100 करोड़ की लागत से बनाया गया था।”
उन्होंने बताया कि अब दूसरे चरण का लोकार्पण 299 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। लगभग 7 किलोमीटर लंबे इस हिस्से में डालीगंज से निशातगंज होते हुए समता मूलक चौक तक का मार्ग शामिल है। इसके शुरू होने से हजरतगंज, डालीगंज और निशातगंज जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
श्री कुमार ने बताया कि इसके साथ ही 1220 करोड़ की लागत से तीसरे और चौथे चरण का शिलान्यास भी किया जाएगा, जो पिपराघाट से किसान पथ तक मार्ग को जोड़ेगा। माना जा रहा है कि ग्रीन कॉरिडोर शुरू होने के बाद वाहन चालक बिना सिग्नल के सीधे रिवर फ्रंट के किनारे से गोमतीनगर और समता मूलक चौक तक पहुंच सकेंगे। इससे शहर के करीब 15 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और कई प्रमुख मार्गों पर यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
परियोजना के दौरान कॉरिडोर के एलाइनमेंट में आने वाले 166 पेड़ों को काटने के बजाय उनका प्रत्यारोपण किया गया है। इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ हरित विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रीन कॉरिडोर के शुरू होने से राजधानी में यातायात व्यवस्था तेज और व्यवस्थित होगी, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

बहराइच में सड़क हादसे में मासूम की मौत

16 Apr 2026 | 9:45 PM

बहराइच, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी विशाल (3) अपने घर के पास सड़क किनारे मौजूद था। इसी दौरान शाम करीब 6:45 बजे बहराइच से गोंडा की ओर जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बच्चे को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। .

see more..

कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन में तेजी लाने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:42 PM

कानपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) कानपुर नगर में पीएनजी गैस कनेक्शनों के विस्तार को लेकर आयोजित बैठक में उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, पीएनजी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि, गैस डिस्ट्रीब्यूटर, व्यापार मंडल पदाधिकारी तथा होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालक उपस्थित रहे।.

see more..

अवैध कब्जे के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

16 Apr 2026 | 9:39 PM

लखीमपुर खीरी, 16 अप्रैल (वार्ता) लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर-10 में खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को हुए घटनाक्रम में उग्र भीड़ द्वारा पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई।.

see more..

जौनपुर में फर्जी दरोगा ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

16 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुद को दारोगा बताने वाले एक व्यक्ति पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी अरविंद कुमार निषाद ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत में कहा गया है कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादनपुर निवासी शुभम कुमार श्रीवास्तव उसकी दुकान पर आता-जाता था और खुद को दारोगा बताता था। .

see more..

सीतापुर में वाहन चोर गिरफ्तार,छह बाइक बरामद

16 Apr 2026 | 9:33 PM

सीतापुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार देर शाम बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अन्नू सिंह उर्फ लक्ष्मणेंद्र सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना पिसावा के रूप में हुई है।.

see more..