Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:19 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शाकुम्भरी देवी मेला को लेकर जिला प्रशासन ने शुरु की तैयारियां

सहारनपुर, 13 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 19 मार्च से शुरू होने वाले शाकुम्भरी देवी सिद्ध पीठ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मेले में 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती और एम्बुलेंस उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। श्री बंसल ने शुक्रवार को बताया कि यह मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होगा। मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ एम्बुलेंस और चिकित्सकों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, प्रकाश और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को सभी आवश्यक मानकों के साथ पूरा किया जाए। पार्किंग व्यवस्था के लिए पहले से पर्याप्त भूमि चिन्हित करने और पार्किंग स्थलों पर प्रकाश, सीसीटीवी तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग स्थल पर तैनात कर्मचारियों की सूची पुलिस और प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए तथा उनका पुलिस सत्यापन भी कराया जाए। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, एम्बुलेंस और चिकित्सकों की तैनाती 24 घंटे बनी रहे तथा आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि मेले के दौरान भंडारों में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाए जाएं, सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई जाए तथा कर्मचारियों को रिफ्लेक्टर जैकेट उपलब्ध कराई जाए। अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
विद्युत विभाग को मेला क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा के कड़े निर्देश देते हुए कहा गया कि कहीं भी बिजली के तार लटकते न रहें और खंभों की उचित गार्डिंग कराई जाए। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मेला अवधि के दौरान क्षेत्र में निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तथा आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी।
बैठक में अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सलिल कुमार पटेल, उपजिलाधिकारी बेहट मानवेन्द्र सिंह, एआरटीओ एमपी सिंह और मंदिर प्रबंधक अतुल्य राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कासगंज में अंबेडकर शोभा यात्रा के दौरान पथराव

14 Apr 2026 | 10:30 PM

कासगंज, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सहावर थाना क्षेत्र के चहका गुनार गांव में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध किए जाने को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान पथराव और मारपीट की घटना में एक पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर अवरोध उत्पन्न किया गया था। पुलिस के हस्तक्षेप के दौरान कुछ लोगों ने पथराव और हमला कर दिया। घटना में एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं।.

see more..

बांदा में बुजुर्ग की हत्या के आरोप में मित्र गिरफ्तार

14 Apr 2026 | 9:38 PM

बांदा, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव में बुजुर्ग की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को मृतक के मित्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मरझा गांव निवासी शिवपूजन (70) अविवाहित थे और अपने छोटे भाई रज्जू के साथ रहते थे। सोमवार शाम वह गांव की एक किराना दुकान के पास बैठे थे। इसी दौरान उनका परिचित अनिल उर्फ गुड्डू उर्फ वोक्का वहां पहुंच गया।दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने शिवपूजन को धक्का देकर गिरा दिया और डंडे से सिर पर कई प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से.

see more..

सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रही है मोदी सरकार: रवि किशन

14 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) गोरखपुर से भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है, जिसने हर वर्ग को सम्मान और अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। श्री किशन मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जौनपुर के आंबेडकर तिराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश संविधान से चलता है और बाबा साहब ने ऐसा संविधान दिया, जिसमें हर धर्म और .

see more..

बागपत में दोस्त की हत्या कर शव कुयें में फेंका

14 Apr 2026 | 9:33 PM

बागपत, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत क्षेत्र के सिनौली गांव में एक युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मंगलवार को आरोपी और उसके नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मुकुल (24) के भाई नकुल ने छपरौली थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह 12 अप्रैल को घर से बिना बताए चला गया था। गांव के एक युवक ने उसे आरोपी मंजीत के साथ जाते देखा था।.

see more..

मथुरा ब्रज स्टार ने जीता यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के पहले सत्र का खिताब

14 Apr 2026 | 9:29 PM

लखनऊ, 14 अप्रैल (वार्ता) मथुरा ब्रज स्टार ने ‘टाटा कैपिटल यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ के पहले सत्र का खिताब जीत लिया। मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेले गए फाइनल में मथुरा ब्रज स्टार ने गोरखपुर राउडीज़ को 44-38 से पराजित किया।.

see more..