Friday, Apr 17 2026 | Time 05:39 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


इटावा में पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों की पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

इटावा, 14 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में दबंगों द्वारा पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवकों को कार से टक्कर मारकर लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर वायरल हो रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार वैदपुरा थाना क्षेत्र के कुंजपुर निवासी मोहित यादव ने शिकायत दी कि 13 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह अपने साथी सिंकू के साथ मोटरसाइकिल से जसवंतनगर बाजार से घर लौट रहा था। जब वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भुवनेश पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
पीड़ित के अनुसार कार सवार युवकों से उसका पुराना विवाद चल रहा था। हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की। डरकर मोहित ने अपनी मोटरसाइकिल पेट्रोल पंप के किनारे खड़ी कर दी, लेकिन कार सवारों ने जान से मारने की नीयत से कार मोड़कर मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल कार के नीचे फंस गई और मोहित दूर जा गिरा।
इसके बाद मोहित और उसका साथी जान बचाने के लिए पेट्रोल पंप के कार्यालय की ओर भागे, लेकिन कार सवार सचिन, विकास और शिवेंद्र लाठी-डंडे लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। हमलावरों ने मोहित को घेरकर उस पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी कार मौके पर छोड़कर दूसरी गाड़ी से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शिवेंद्र और सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बहराइच में सड़क हादसे में मासूम की मौत

16 Apr 2026 | 9:45 PM

बहराइच, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी विशाल (3) अपने घर के पास सड़क किनारे मौजूद था। इसी दौरान शाम करीब 6:45 बजे बहराइच से गोंडा की ओर जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बच्चे को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। .

see more..

कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन में तेजी लाने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:42 PM

कानपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) कानपुर नगर में पीएनजी गैस कनेक्शनों के विस्तार को लेकर आयोजित बैठक में उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, पीएनजी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि, गैस डिस्ट्रीब्यूटर, व्यापार मंडल पदाधिकारी तथा होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालक उपस्थित रहे।.

see more..

अवैध कब्जे के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

16 Apr 2026 | 9:39 PM

लखीमपुर खीरी, 16 अप्रैल (वार्ता) लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर-10 में खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को हुए घटनाक्रम में उग्र भीड़ द्वारा पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई।.

see more..

जौनपुर में फर्जी दरोगा ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

16 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुद को दारोगा बताने वाले एक व्यक्ति पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी अरविंद कुमार निषाद ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत में कहा गया है कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादनपुर निवासी शुभम कुमार श्रीवास्तव उसकी दुकान पर आता-जाता था और खुद को दारोगा बताता था। .

see more..

सीतापुर में वाहन चोर गिरफ्तार,छह बाइक बरामद

16 Apr 2026 | 9:33 PM

सीतापुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार देर शाम बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अन्नू सिंह उर्फ लक्ष्मणेंद्र सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना पिसावा के रूप में हुई है।.

see more..