Friday, Apr 17 2026 | Time 05:55 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को

वाराणसी, 16 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में वाराणसी में अपर जिला जज (एमपी-एमएलए) पंचम, यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा भगवान श्रीराम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में दायर पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने तामीला को पर्याप्त मानते हुए निचली अदालत से पत्रावली एवं रिकॉर्ड तलब किए हैं और मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तिथि नियत की है।
याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने बताया कि अप्रैल 2025 में राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान राम तथा सनातन धर्म के प्रतीकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके इस विवादास्पद बयान से सनातन धर्म का अपमान हुआ और वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को क्षति पहुंची, जिसके बाद यह याचिका दायर की गई थी।
अपर जिला जज (एमपी-एमएलए) वाराणसी की अदालत में मुकदमा संख्या 486/2025 (हरिशंकर पांडेय बनाम राहुल गांधी आदि) में आज सुनवाई संपन्न हुई। श्री पांडेय ने जानकारी दी कि राहुल गांधी को नोटिस भेजा जा चुका है, मगर उनकी ओर से आज अदालत में कोई अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आगामी कुछ तारीखों पर भी उनकी ओर से कोई पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया, तो न्यायालय द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बहराइच में सड़क हादसे में मासूम की मौत

16 Apr 2026 | 9:45 PM

बहराइच, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी विशाल (3) अपने घर के पास सड़क किनारे मौजूद था। इसी दौरान शाम करीब 6:45 बजे बहराइच से गोंडा की ओर जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बच्चे को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। .

see more..

कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन में तेजी लाने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:42 PM

कानपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) कानपुर नगर में पीएनजी गैस कनेक्शनों के विस्तार को लेकर आयोजित बैठक में उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, पीएनजी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि, गैस डिस्ट्रीब्यूटर, व्यापार मंडल पदाधिकारी तथा होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालक उपस्थित रहे।.

see more..

अवैध कब्जे के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

16 Apr 2026 | 9:39 PM

लखीमपुर खीरी, 16 अप्रैल (वार्ता) लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर-10 में खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को हुए घटनाक्रम में उग्र भीड़ द्वारा पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई।.

see more..

जौनपुर में फर्जी दरोगा ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

16 Apr 2026 | 9:36 PM

जौनपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुद को दारोगा बताने वाले एक व्यक्ति पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी अरविंद कुमार निषाद ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत में कहा गया है कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादनपुर निवासी शुभम कुमार श्रीवास्तव उसकी दुकान पर आता-जाता था और खुद को दारोगा बताता था। .

see more..

सीतापुर में वाहन चोर गिरफ्तार,छह बाइक बरामद

16 Apr 2026 | 9:33 PM

सीतापुर, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार देर शाम बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अन्नू सिंह उर्फ लक्ष्मणेंद्र सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना पिसावा के रूप में हुई है।.

see more..