Tuesday, May 12 2026 | Time 09:25 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


महाराजगंज में सीडीओ में तैनात स्टोनो की संबद्धता होगी समाप्त

महराजगंज 08 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दफ्तर में तैनात स्टोनो की संबद्धता अब समाप्त होगी।
इसके अलावा प्रदेश अन्य जिलों में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के स्टोनो की संबद्धता समाप्त करने का निर्देश मुख्य अभियंता ने दिया है। यह कार्रवाई सूचना के अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता अनिल कुमार गुप्ता की ओर से की गई शिकायत के आधार पर की गयी है। उनकी ओर से महराजगंज में सीडीओ दफ्तर में तैनात स्टोनो के तैनाती की शिकायत की गई थी। नियम के अनुसार ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के स्टोनो की संबद्धता जिलों में नहीं हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निदेशक एवं मुख्य अभियंता इसम सिंह ने दो अप्रैल को पत्र जारी किया है। इसके अनुसार समस्त अधिशासी अभियंता व अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया गया है की संबद्ध कर्मिकों को कार्यमुक्त करते हुए जानकारी निदेशालय को दें। मुख्य अभियंता की ओर से जारी पत्र के बाद विभाग में खलबली मच गई है। लिपिक, सहायक अभियंता, जेई अलग अलग कार्यालयों में पारिवारिक तथा अन्य हालात को बताकर संबद्ध कराया गया है। इसमें मनचाहे स्थान पर तैनाती कराई गई है।
मुख्य अभियंता के निर्देश के बाद मलाईदार स्थानों पर तैनाती पाने वाले कर्मियों को मूल स्थान पर लौटना पड़ेगा। मामले का खुलासा तब हुआ, जब महराजगंज सीडीओ के स्टोनो की शिकायत हुई। स्टेनो आनंद श्रीवास्तव करीब पांच साल से सीडीओ के स्टेनो बने हुए हैं। शिकायत के बाद नियम कानून के हिसाब से तैनाती की प्रक्रिया का अनुचित करार दिया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग महराजगंज प्रखंड में स्टेनो का पद सृजित नहीं है। नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए महराजगंज ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनाती कराने के साथ ही सीडीओ कार्यालय में स्टेनो के पद पर काम काज करना शुरू कर दिया।
सूत्रों की मानें तो स्टेनो की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती में रकम वसूली का खेल किया गया था। इसके अलावा जरूरी जांच की फाइलों को लटकाए रखना आदत बन चुकी थी। विभाग भवन में सीडीओ कार्यालय को जाने वाले जरूरी फाइलों में अडंगा फंसाकर रकम के लेने देने का आरोप है। बरहाल, मामले में मुख्य अभियंता ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबद्धता को निरस्त करने का निर्देश दिया है। निर्देश में महराजगंज में नियम विरूद्ध तैनात स्टेनों की मुश्किल बढ़ सकती है। सूत्र बताते हैं की आदेश के बाद भी स्टेनो डटा हुआ है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग गोरखपुर के जन सूचना अधिकारी शचिंद्र सिंह के मुताबिक प्रखंड गोरखपुर व देवरिया में स्टेनो का एक एक पद सृजित है। आनंद श्रीवास्तव महराजगंज में संबद्ध हैं। ये परिमंडल कार्यालय गोरखपुर में योगदान किये हैं। यहां तैनात स्टेनो को अपने विभाग के अतिरिक्त किसी अन्य विभाग में तैनात नहीं किया जा सकता है।
मुख्य अभियंता लखनऊ इसम सिंह ने बताया कि संबद्धता निरस्त कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए सूचना त्वरित अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।
सं. संतोष
वार्ता
More News

गौतमबुद्धनगर में बड़े पैमान पर पुलिस अधिकारियों के तबादले

11 May 2026 | 10:25 PM

गौतमबुद्धनगर 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर पुलिस में बड़े पैमान पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। .

see more..

सुलतानपुर में बुआ के बेटे को मारी गोली, गिरफ्तार

11 May 2026 | 10:21 PM

सुलतानपुर, 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के डोमापुर बाजार में सोमवार देर शाम एक युवक को उसके बुआ के लड़के ने गोली मार दी।.

see more..

गौ संरक्षण के मामले में राजनेताओं से मिली निराशा: अविमुक्तेश्वरानंद

11 May 2026 | 10:17 PM

सोनभद्र, 11 मई (वार्ता) गोविष्ट यात्रा के तहत सोनभद्र पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को कहा कि गौ माता के प्राणों और उनकी प्रतिष्ठा की रक्षा करना उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ संरक्षण के मुद्दे पर देश के राजनीतिक दलों और नेताओं से उन्हें निराशा मिली है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कई नेता और राजनीतिक दल गौ हत्यारों से धन लेकर राजनीति कर रहे हैं, इसलिए उनसे गौ हत्या बंद कराने की उम्मीद करना व्यर्थ है। .

see more..

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:15 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

नोएडा पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, 31 लैपटॉप बरामद

11 May 2026 | 10:13 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। .

see more..