Tuesday, May 12 2026 | Time 09:11 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


नैमिषारण्य धाम के विकास के लिए 14.09 करोड़ स्वीकृत, ‘वेदारण्यम’ थीम पर होगा विस्तार

लखनऊ 08 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने नैमिषारण्य धाम के विकास के लिए 14.09 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
इस परियोजना के तहत धाम को वेद आधारित थीम ‘वेदारण्यम’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस बाबत स्वीकृत राशि में से 7.04 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी भी कर दी गई है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। इसका उद्देश्य नैमिषारण्य धाम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करते हुए इसके धार्मिक और आध्यात्मिक स्वरूप को और भव्य बनाना है।
उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत ‘वेद वन’ की अवधारणा पर ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के आधार पर अलग-अलग सेक्शन विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा पंचवृक्ष, आयुर्वेद, नक्षत्र और ‘संसार’ जैसे थीम आधारित क्षेत्र भी बनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए ऑडियो-गाइडेड ट्री ट्रेल की सुविधा भी विकसित की जाएगी, जिससे वे पेड़-पौधों के धार्मिक महत्व को समझ सकें।
उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। इसमें शौचालय, टिकट काउंटर, सुरक्षा कक्ष, कैफेटेरिया, पगोडा, कमल तालाब, तुलसी वृंदावन, आकर्षक मूर्तियां, प्रवेश द्वार, ओवरहेड जल टंकी, सौर स्ट्रीट लाइट, जल एटीएम और संकेतक बोर्ड जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।
अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने कहा कि सरकार इस परियोजना को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
सतीश, संतोष
वार्ता
More News

गौतमबुद्धनगर में बड़े पैमान पर पुलिस अधिकारियों के तबादले

11 May 2026 | 10:25 PM

गौतमबुद्धनगर 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर पुलिस में बड़े पैमान पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। .

see more..

सुलतानपुर में बुआ के बेटे को मारी गोली, गिरफ्तार

11 May 2026 | 10:21 PM

सुलतानपुर, 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के डोमापुर बाजार में सोमवार देर शाम एक युवक को उसके बुआ के लड़के ने गोली मार दी।.

see more..

गौ संरक्षण के मामले में राजनेताओं से मिली निराशा: अविमुक्तेश्वरानंद

11 May 2026 | 10:17 PM

सोनभद्र, 11 मई (वार्ता) गोविष्ट यात्रा के तहत सोनभद्र पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को कहा कि गौ माता के प्राणों और उनकी प्रतिष्ठा की रक्षा करना उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ संरक्षण के मुद्दे पर देश के राजनीतिक दलों और नेताओं से उन्हें निराशा मिली है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कई नेता और राजनीतिक दल गौ हत्यारों से धन लेकर राजनीति कर रहे हैं, इसलिए उनसे गौ हत्या बंद कराने की उम्मीद करना व्यर्थ है। .

see more..

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:15 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

नोएडा पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, 31 लैपटॉप बरामद

11 May 2026 | 10:13 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। .

see more..