Tuesday, May 12 2026 | Time 08:27 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


गाजीपुर में महाराष्ट्र के तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, दो मरे, 20 घायल

गाजीपुर, 09 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गुरुवार को गोरखपुर वाराणसी हाइवे पर नंदगंज थाना क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस के पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव व बुलढ़ाणा जनपद से दो पर्यटक बसों में तीर्थ यात्री सवार होकर यात्रा करने निकले थे। वह यात्रा के क्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन कर नेपाल स्थित पशुपतिनाथ दर्शन करने पहुंचे थे। वहां से वह लोग दर्शन पूजन कर वापसी घर की ओर यात्रा पर थे। गुरुवार की दोपहर नंदगंज थाना अंतर्गत नैसारा ग्राम के समीप एक बस डिवाइडर पर चढ गयी। डिवाइडर पर करीब 50 मीटर तक घिसटने व कई बार पलटने के बाद बस हाइवे पर विपरित दिशा में सीधा खड़ी हो गयी। बस मे सवार लगभग 40-45 लोग बुरी तरह घायल हो गये।
इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जिसमें एक की पहचान अन्नपूर्णा मोईकर के रूप में की गई। दूसरे महिला की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। बस में सवार सभी 45 यात्रियों को एम्बुलेंस से गाजीपुर जनपद मुख्यालय स्थित महर्षि विश्वामित्र राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद लगभग 25 लोगों को छोड़ दिया गया शेष 20 लोगों का इलाज जारी है। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

गौतमबुद्धनगर में बड़े पैमान पर पुलिस अधिकारियों के तबादले

11 May 2026 | 10:25 PM

गौतमबुद्धनगर 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर पुलिस में बड़े पैमान पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। .

see more..

सुलतानपुर में बुआ के बेटे को मारी गोली, गिरफ्तार

11 May 2026 | 10:21 PM

सुलतानपुर, 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के डोमापुर बाजार में सोमवार देर शाम एक युवक को उसके बुआ के लड़के ने गोली मार दी।.

see more..

गौ संरक्षण के मामले में राजनेताओं से मिली निराशा: अविमुक्तेश्वरानंद

11 May 2026 | 10:17 PM

सोनभद्र, 11 मई (वार्ता) गोविष्ट यात्रा के तहत सोनभद्र पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को कहा कि गौ माता के प्राणों और उनकी प्रतिष्ठा की रक्षा करना उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ संरक्षण के मुद्दे पर देश के राजनीतिक दलों और नेताओं से उन्हें निराशा मिली है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कई नेता और राजनीतिक दल गौ हत्यारों से धन लेकर राजनीति कर रहे हैं, इसलिए उनसे गौ हत्या बंद कराने की उम्मीद करना व्यर्थ है। .

see more..

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:15 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

नोएडा पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, 31 लैपटॉप बरामद

11 May 2026 | 10:13 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। .

see more..