Tuesday, May 12 2026 | Time 09:27 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


कानपुर मेट्रो में कॉरिडोर 2 में पाइलिंग कार्य पूरा

कानपुर, 9 अप्रैल (वार्ता) कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के एलिवेटेड सेक्शन में पाइलिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। लगभग 4.50 किमी लंबे इस सेक्शन में मेट्रो पिलर्स की नींव के लिए कुल 963 पाइल्स डाली गई हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के सिविल इंजीनियरों ने सीएसए स्टेशन के निकट अंतिम पाइलिंग कार्य संपन्न कर इस चरण को पूरा किया। यह एलिवेटेड सेक्शन एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से बर्रा-8 तक दो हिस्सों में विकसित किया जा रहा है।
मेट्रो निर्माण में पाइलिंग कार्य नींव का प्रमुख हिस्सा होता है, जिसमें जमीन के भीतर गहराई तक खुदाई कर लोहे का जाल डाला जाता है। इसके ऊपर पाइल कैप तैयार की जाती है, जो आगे चलकर पिलर्स का आधार बनती है।
कॉरिडोर-2 के इस एलिवेटेड सेक्शन में कृषि विश्वविद्यालय, विजय नगर चौराहा, शास्त्री चौक, बर्रा-7 और बर्रा-8 सहित कुल पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा इस कॉरिडोर में लगभग 4.10 किमी लंबा अंडरग्राउंड सेक्शन भी शामिल है, जिसमें रावतपुर, काकादेव और डबल पुलिया स्टेशन हैं। इस अंडरग्राउंड हिस्से में टनल निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है।
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इंजीनियरों को बधाई देते हुए कहा कि परियोजना का सिविल निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही पाइल कैप कास्टिंग का कार्य भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो टीम शहरवासियों को समयबद्ध तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
उल्लेखनीय है कि लगभग 24 किमी लंबे कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) में से करीब 16 किमी (आईआईटी से कानपुर सेंट्रल) पर यात्री सेवाएं संचालित हो रही हैं, जबकि शेष हिस्से पर परीक्षण कार्य जारी है। वहीं कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है।
प्रदीप
वार्ता
More News

गौतमबुद्धनगर में बड़े पैमान पर पुलिस अधिकारियों के तबादले

11 May 2026 | 10:25 PM

गौतमबुद्धनगर 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर पुलिस में बड़े पैमान पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। .

see more..

सुलतानपुर में बुआ के बेटे को मारी गोली, गिरफ्तार

11 May 2026 | 10:21 PM

सुलतानपुर, 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के डोमापुर बाजार में सोमवार देर शाम एक युवक को उसके बुआ के लड़के ने गोली मार दी।.

see more..

गौ संरक्षण के मामले में राजनेताओं से मिली निराशा: अविमुक्तेश्वरानंद

11 May 2026 | 10:17 PM

सोनभद्र, 11 मई (वार्ता) गोविष्ट यात्रा के तहत सोनभद्र पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को कहा कि गौ माता के प्राणों और उनकी प्रतिष्ठा की रक्षा करना उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ संरक्षण के मुद्दे पर देश के राजनीतिक दलों और नेताओं से उन्हें निराशा मिली है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कई नेता और राजनीतिक दल गौ हत्यारों से धन लेकर राजनीति कर रहे हैं, इसलिए उनसे गौ हत्या बंद कराने की उम्मीद करना व्यर्थ है। .

see more..

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:15 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

नोएडा पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, 31 लैपटॉप बरामद

11 May 2026 | 10:13 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। .

see more..