Tuesday, May 12 2026 | Time 08:49 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मुरादाबाद में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से अब तक 31 हजार से अधिक लाभान्वित

मुरादाबाद, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बेटियों के भविष्य को संवारने में प्रभावी साबित हो रही है। योजना के तहत अब तक जिले की 31,372 बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने, लिंगानुपात सुधारने तथा बाल विवाह रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 7,809 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 5,037 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर शासन को भेज दिया गया है।
योजना के अंतर्गत बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक कुल 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि छह चरणों में सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है। इससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत जन्म के समय 5,000 रुपये, टीकाकरण पूर्ण होने पर 2,000 रुपये, कक्षा एक में प्रवेश पर 3,000 रुपये, कक्षा छह में प्रवेश पर 3,000 रुपये, कक्षा नौ में प्रवेश पर 5,000 रुपये तथा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण कर डिग्री अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर 7,000 रुपये दिए जाते हैं।
अधिकारी ने बताया कि अब तक जन्म और टीकाकरण श्रेणी में सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, इसलिए इन दोनों चरणों में सबसे अधिक लाभ वितरित किया गया है। योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत शिविरों का आयोजन, होर्डिंग तथा वॉल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया सरल बनाई गई है। पात्र परिवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ जन सेवा केंद्र, साइबर कैफे अथवा स्मार्टफोन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का सत्यापन कर उनका निस्तारण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की भावना को मजबूती प्रदान करते हुए जिले में बेटियों के सपनों को पंख दे रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

गौतमबुद्धनगर में बड़े पैमान पर पुलिस अधिकारियों के तबादले

11 May 2026 | 10:25 PM

गौतमबुद्धनगर 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर पुलिस में बड़े पैमान पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। .

see more..

सुलतानपुर में बुआ के बेटे को मारी गोली, गिरफ्तार

11 May 2026 | 10:21 PM

सुलतानपुर, 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के डोमापुर बाजार में सोमवार देर शाम एक युवक को उसके बुआ के लड़के ने गोली मार दी।.

see more..

गौ संरक्षण के मामले में राजनेताओं से मिली निराशा: अविमुक्तेश्वरानंद

11 May 2026 | 10:17 PM

सोनभद्र, 11 मई (वार्ता) गोविष्ट यात्रा के तहत सोनभद्र पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को कहा कि गौ माता के प्राणों और उनकी प्रतिष्ठा की रक्षा करना उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ संरक्षण के मुद्दे पर देश के राजनीतिक दलों और नेताओं से उन्हें निराशा मिली है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कई नेता और राजनीतिक दल गौ हत्यारों से धन लेकर राजनीति कर रहे हैं, इसलिए उनसे गौ हत्या बंद कराने की उम्मीद करना व्यर्थ है। .

see more..

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:15 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

नोएडा पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, 31 लैपटॉप बरामद

11 May 2026 | 10:13 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। .

see more..