Tuesday, May 12 2026 | Time 09:21 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


देवरिया में विकास भवन मे 40 कर्मचारी पाये गये अनुपस्थित,वेतन राेकने के निर्देश

देवरिया, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह के औचक निरीक्षण में विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों से कुल 40 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ श्री सिंह ने बताया कि सुबह 10:10 बजे विभिन्न अनुभागों की उपस्थिति पंजिकाओं की जांच की गई, जिसमें कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अथवा मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागाध्यक्षों को स्पष्टीकरण प्राप्त कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

गौतमबुद्धनगर में बड़े पैमान पर पुलिस अधिकारियों के तबादले

11 May 2026 | 10:25 PM

गौतमबुद्धनगर 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर पुलिस में बड़े पैमान पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। .

see more..

सुलतानपुर में बुआ के बेटे को मारी गोली, गिरफ्तार

11 May 2026 | 10:21 PM

सुलतानपुर, 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के डोमापुर बाजार में सोमवार देर शाम एक युवक को उसके बुआ के लड़के ने गोली मार दी।.

see more..

गौ संरक्षण के मामले में राजनेताओं से मिली निराशा: अविमुक्तेश्वरानंद

11 May 2026 | 10:17 PM

सोनभद्र, 11 मई (वार्ता) गोविष्ट यात्रा के तहत सोनभद्र पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को कहा कि गौ माता के प्राणों और उनकी प्रतिष्ठा की रक्षा करना उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ संरक्षण के मुद्दे पर देश के राजनीतिक दलों और नेताओं से उन्हें निराशा मिली है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कई नेता और राजनीतिक दल गौ हत्यारों से धन लेकर राजनीति कर रहे हैं, इसलिए उनसे गौ हत्या बंद कराने की उम्मीद करना व्यर्थ है। .

see more..

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:15 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

नोएडा पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, 31 लैपटॉप बरामद

11 May 2026 | 10:13 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। .

see more..