Tuesday, May 12 2026 | Time 09:29 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जौनपुर में अब तक दान के रूप में मिला है 5788 कुंतल भूसा

जौनपुर , 18 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने शनिवार को कहा कि जिले में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे भूसा दान अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
जिलाधिकारी के आह्वान पर जनपद के नागरिक, किसान एवं सामाजिक संगठन आगे आकर भूसा दान कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंद पशुपालकों को राहत मिल रही है। ज़िले में अब तक 5788 कुंतल भूसा प्राप्त हो चुका है।
डॉ चंद्र ने बताया कि इसी क्रम में हरिओम राइस मिल करौरा के प्रोपराइटर योगेश कुमार सिंह (बब्बू) द्वारा गौशाला देवकली में 25 कुन्तल भूसा दान किया गया। जनपद में अबतक विभिन्न गौ-शालाओं में 5788 कुन्तल भूसा दान के माध्यम से प्राप्त किया जा चुका है। सर्वाधिक भूसा दान मुफ्तीगंज से प्राप्त किया जा चुका है। यद्पि शासन द्वारा पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था की जा रही है तथापि जिलाधिकारी ने सभी से अपील की है कि निराश्रित पशुओं के प्रति सेवा भाव, दान भाव के दृष्टिगत भूसा दान करें। उन्होंने कहा कि भूसा दानदाता को सम्मानित भी किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो भी नागरिक सक्षम हैं, वे अधिक से अधिक मात्रा में भूसा दान कर इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दें। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इसी प्रकार सभी के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान और अधिक सफल होगा तथा पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

गौतमबुद्धनगर में बड़े पैमान पर पुलिस अधिकारियों के तबादले

11 May 2026 | 10:25 PM

गौतमबुद्धनगर 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर पुलिस में बड़े पैमान पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। .

see more..

सुलतानपुर में बुआ के बेटे को मारी गोली, गिरफ्तार

11 May 2026 | 10:21 PM

सुलतानपुर, 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के डोमापुर बाजार में सोमवार देर शाम एक युवक को उसके बुआ के लड़के ने गोली मार दी।.

see more..

गौ संरक्षण के मामले में राजनेताओं से मिली निराशा: अविमुक्तेश्वरानंद

11 May 2026 | 10:17 PM

सोनभद्र, 11 मई (वार्ता) गोविष्ट यात्रा के तहत सोनभद्र पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को कहा कि गौ माता के प्राणों और उनकी प्रतिष्ठा की रक्षा करना उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ संरक्षण के मुद्दे पर देश के राजनीतिक दलों और नेताओं से उन्हें निराशा मिली है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कई नेता और राजनीतिक दल गौ हत्यारों से धन लेकर राजनीति कर रहे हैं, इसलिए उनसे गौ हत्या बंद कराने की उम्मीद करना व्यर्थ है। .

see more..

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:15 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

नोएडा पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, 31 लैपटॉप बरामद

11 May 2026 | 10:13 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। .

see more..