Monday, May 18 2026 | Time 09:39 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां

कानपुर 18 अप्रैल (वार्ता) कानपुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षण कक्ष में आज सामान्य दिन जैसा कुछ नहीं था। सामने जनगणना की बारीकियां समझाई जा रही थीं और उन्हीं पंक्तियों में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह मतगणना कार्मिकों के साथ बैठकर पूरा सत्र समझ रहे थे।
फील्ड ट्रेनर आलोक यादव द्वारा संचालित प्रशिक्षण सत्र को जिलाधिकारी ने ध्यानपूर्वक देखा। बीच-बीच में कार्मिकों से संवाद कर उन्होंने उनकी समझ परखी और उन्हें इस दायित्व की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यही आंकड़े आगे चलकर देश की नीतियों की दिशा तय करते हैं, इसलिए हर प्रविष्टि पूरी सटीकता और जिम्मेदारी के साथ दर्ज की जानी चाहिए।
जिलाधिकारी ने जनगणना कार्मिकों का हौसला बढ़ाया और उन्हें पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के अंतर्गत उनके द्वारा संकलित की गई सूचनाये राष्ट्र के नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रही हैं। 15 प्रशिक्षण स्थलों पर 172 फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से कुल 10,467 जनगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। केआईटी केंद्र पर 250 कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां जिलाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन किया।
जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और जनसंख्या का विवरण संकलित करेंगे।
प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा में बंद पड़ी कंपनी के कूड़े में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

17 May 2026 | 11:18 PM

नोएडा 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश नोएडा के फेस वन थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक बंद पड़ी कंपनी परिसर में रविवार को कूड़े में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची।.

see more..

विधायक शलभ मणि ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर खुद का चालान काटने का किया आग्रह

17 May 2026 | 10:13 PM

देवरिया,17 मई(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया सदर से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद गलती का एहसास होते ही उन्होंने रविवार को पुलिस से खुद चालान काटने की अपील की है।.

see more..

जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम कर रही है रोशन-कृपाशंकर सिंह

17 May 2026 | 8:50 PM

जौनपुर, 17 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने रविवार को कहा कि “शौर्य प्रतिभा सम्मान” जैसे कार्यक्रम समाज की प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही हैं। समाज को नकारात्मक सोच और गलत संगत से बचाने की आवश्यकता है।.

see more..

उत्तर प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में अनुदेशकों भूमिका अहम: तोमर

17 May 2026 | 8:25 PM

गौतमबुद्धनगर, 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर ने रविवार को कहा कि प्रदेश की शिक्षा में अनुदेशकों की अहम भूमिका है। .

see more..

आग की चपेट में आने से दो एम्बुलेंस वाहन जले

17 May 2026 | 8:23 PM

कौशाम्बी 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएमओ कार्यालय के पास रविवार को आग की चपेट में आने से दो एम्बुलेंस वाहन जल गये है।
सूत्रों के अनुसार सीएमओ कार्यालय के पास कई निष्प्रयोज्य एंबुलेंस खड़ी थी। आज शाम अज्ञात कारणों से आसपास के खरपतवार में आग लग गई और देखते ही देखते आग की चपेट में दो एंबुलेंस आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सं , जांगिड़
वार्ता.

see more..