Monday, May 18 2026 | Time 09:27 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला शातिर गिरफ्तार

कानपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) कानपुर नगर की चकेरी थाना पुलिस ने सेना में खेल कोटे से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कई फर्जी दस्तावेज, पहचान पत्र, मुहरें, वर्दी से जुड़े फोटो तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अंजली विश्वकर्मा ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि आरोपी सेना में खेल कोटे से भर्ती कराने के नाम पर लोगों को झांसा देता था और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रुपये वसूलता था। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चकेरी में 17 अप्रैल को मुकदमा संख्या 248/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 168, 204, 341(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 अप्रैल को आरोपी शिवम यादव उर्फ कुणाल सिंह यादव पुत्र ब्रह्मानंद यादव निवासी ग्राम पिपरही, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर को नौबस्ता जाने वाले अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी स्वयं को सेना में नायब सूबेदार बताता था और फर्जी तरीके से सेना की वर्दी पहनकर लोगों का विश्वास जीतता था। वह रेसलिंग एसोसिएशन से प्रमाण पत्र जारी कराने तथा सेना में खेल कोटे से नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करता था।
अभियुक्त के पास से छह एटीएम कार्ड, एक एसबीआई पासबुक, पैन कार्ड, पांच आईडी कार्ड, कैंटीन कार्ड, डिपेंडेंट कार्ड, चार मुहरें, एक इंक पैड, दो मेडल, 44 फोटो, तीन सेट फोटो कॉपी प्रपत्र तथा 20 वर्दी पहने हुए फोटो बरामद किए गए हैंसेना में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज बरामद किये गये हैं।
प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा में बंद पड़ी कंपनी के कूड़े में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

17 May 2026 | 11:18 PM

नोएडा 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश नोएडा के फेस वन थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक बंद पड़ी कंपनी परिसर में रविवार को कूड़े में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची।.

see more..

विधायक शलभ मणि ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर खुद का चालान काटने का किया आग्रह

17 May 2026 | 10:13 PM

देवरिया,17 मई(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया सदर से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद गलती का एहसास होते ही उन्होंने रविवार को पुलिस से खुद चालान काटने की अपील की है।.

see more..

जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम कर रही है रोशन-कृपाशंकर सिंह

17 May 2026 | 8:50 PM

जौनपुर, 17 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने रविवार को कहा कि “शौर्य प्रतिभा सम्मान” जैसे कार्यक्रम समाज की प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही हैं। समाज को नकारात्मक सोच और गलत संगत से बचाने की आवश्यकता है।.

see more..

उत्तर प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में अनुदेशकों भूमिका अहम: तोमर

17 May 2026 | 8:25 PM

गौतमबुद्धनगर, 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर ने रविवार को कहा कि प्रदेश की शिक्षा में अनुदेशकों की अहम भूमिका है। .

see more..

आग की चपेट में आने से दो एम्बुलेंस वाहन जले

17 May 2026 | 8:23 PM

कौशाम्बी 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएमओ कार्यालय के पास रविवार को आग की चपेट में आने से दो एम्बुलेंस वाहन जल गये है।
सूत्रों के अनुसार सीएमओ कार्यालय के पास कई निष्प्रयोज्य एंबुलेंस खड़ी थी। आज शाम अज्ञात कारणों से आसपास के खरपतवार में आग लग गई और देखते ही देखते आग की चपेट में दो एंबुलेंस आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सं , जांगिड़
वार्ता.

see more..