Saturday, Sep 5 2026 | Time 11:08 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


कानपुर में कोकीन ,चरस गांजा,हसीस के साथ दो गिरफ्तार

कानपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) कानपुर नगर के नवाबगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एलएसडी, कोकीन, चरस, गांजा, हसीस सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, पुलिस उपायुक्त अपराध, अपर पुलिस उपायुक्त ऑपरेशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज के निर्देशन में की गई। थाना नवाबगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एनआरआई सिटी, मैनावती मार्ग गेट के पास स्टैला नाओमी होटल के निकट से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. फरदीन पुत्र मो. जाहिद निवासी शीतला बाजार, जाजमऊ तथा मोहित जायसवाल पुत्र नारायण जायसवाल निवासी संतनगर चौराहा, गुमटी नंबर-5, थाना फजलगंज के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 0.15 ग्राम एलएसडी, 23.47 ग्राम गांजा, 5.49 ग्राम चरस, 0.60 ग्राम हसीस, 1.19 ग्राम कोकीन, पांच क्रशर, एक पैकेट स्मोकिंग फिल्टर, चार पैकेट स्मोकिंग पेपर, 49,200 रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना नवाबगंज में मुकदमा संख्या 72/26 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रदीप
वार्ता
More News

भक्ति धाम मनगढ़ में आधी रात गूंजे कृष्ण जन्म के जयकारे

05 Sep 2026 | 10:31 AM

प्रतापगढ़, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुंडा स्थित जगद्गुरु कृपालु महाराज के भक्ति धाम मनगढ़ में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर भक्ति और आस्था का विहंगम दृश्य देखने को मिला। रोहिणी नक्षत्र के हर्षण योग में मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो पूरा भक्ति धाम जयकारों से गूंज उठा।.

see more..

योगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो अंतिम गोरखपुर

05 Sep 2026 | 10:29 AM

योगी ने, प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप ‘लड्डू गोपाल’ को फूलों से सजे पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झुलाया और आरती उतारी। प्रभु श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत मंदिर की तरफ से श्रद्धालुओं को फलाहार और प्रसाद वितरित किया गया।.

see more..

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया लड्डू गोपाल का प्राकट्योत्सव

05 Sep 2026 | 10:28 AM

गोरखपुर, 05 सितंबर (वार्ता) भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शिवावतार महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदकी में पारंपरिक श्रद्धा, भव्यता एवं हर्षाेल्लास से शुक्रवार को 12 बजे रात को मनाया गया।.

see more..

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 10:26 AM

कौशांबी, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में 31 अगस्त को हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 14 लोगों की मृत्यु के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील अहमद को एसओजी और पिपरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात सशस्त्र मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

मुख्यमंत्री योगी आज काशी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

05 Sep 2026 | 10:24 AM

वाराणसी, 5 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।.

see more..