Monday, May 18 2026 | Time 09:04 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


तपने लगा है उत्तर प्रदेश, लू चलने के आसार

कानपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आगामी दो से तीन दिनों के दौरान उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार शुष्क मौसम, तेज पछुआ हवाओं तथा तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने या पार करने की स्थिति के कारण यह परिस्थिति बन रही है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में 18 से 21 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में दिन के समय कहीं-कहीं लू चल सकती है। विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 18 अप्रैल से 19 अप्रैल तक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज तथा आसपास के क्षेत्रों में लू का असर अधिक रहने की संभावना है। 19 से 20 अप्रैल के दौरान सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल रहेंगे। 20 से 21 अप्रैल के बीच प्रतापगढ़ और जौनपुर में भी गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ सकता है।
चालू मौसम में पहली बार लखनऊ में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। बांदा राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जाे सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि झांसी 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ तप रही थी।
मौसम वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर को ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी तथा तरल पदार्थों का सेवन करें। ओआरएस, लस्सी, छाछ, नींबू पानी और अन्य घरेलू पेय पदार्थों के उपयोग की भी सलाह दी गई है।
किसानों के लिए जारी परामर्श में कहा गया है कि खेतों में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई करें, समय पर फसलों की कटाई करें तथा बागवानी फसलों को तेज धूप से बचाने के उपाय करें। पशुपालकों को भी दोपहर के समय पशुओं को छाया में रखने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है।
प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा में बंद पड़ी कंपनी के कूड़े में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

17 May 2026 | 11:18 PM

नोएडा 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश नोएडा के फेस वन थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक बंद पड़ी कंपनी परिसर में रविवार को कूड़े में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची।.

see more..

विधायक शलभ मणि ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर खुद का चालान काटने का किया आग्रह

17 May 2026 | 10:13 PM

देवरिया,17 मई(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया सदर से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद गलती का एहसास होते ही उन्होंने रविवार को पुलिस से खुद चालान काटने की अपील की है।.

see more..

जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम कर रही है रोशन-कृपाशंकर सिंह

17 May 2026 | 8:50 PM

जौनपुर, 17 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने रविवार को कहा कि “शौर्य प्रतिभा सम्मान” जैसे कार्यक्रम समाज की प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही हैं। समाज को नकारात्मक सोच और गलत संगत से बचाने की आवश्यकता है।.

see more..

उत्तर प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में अनुदेशकों भूमिका अहम: तोमर

17 May 2026 | 8:25 PM

गौतमबुद्धनगर, 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर ने रविवार को कहा कि प्रदेश की शिक्षा में अनुदेशकों की अहम भूमिका है। .

see more..

आग की चपेट में आने से दो एम्बुलेंस वाहन जले

17 May 2026 | 8:23 PM

कौशाम्बी 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएमओ कार्यालय के पास रविवार को आग की चपेट में आने से दो एम्बुलेंस वाहन जल गये है।
सूत्रों के अनुसार सीएमओ कार्यालय के पास कई निष्प्रयोज्य एंबुलेंस खड़ी थी। आज शाम अज्ञात कारणों से आसपास के खरपतवार में आग लग गई और देखते ही देखते आग की चपेट में दो एंबुलेंस आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सं , जांगिड़
वार्ता.

see more..