Sunday, May 10 2026 | Time 01:38 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


गोरखपुर पुलिस ने दो शातिर को घोषित किया दुराचारी

गोरखपुर 18 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना खोराबार क्षेत्र के दो शातिर अपराधियों को .. दुराचारी.. घोषित कर उनकी .बी. हिस्ट्रीशीट खोल दी है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि गोरखपुर जिले के खेराबार थाना क्षेत्र के निवासी जगदीश कुमार तथा विश्वजीत पांडेय थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अपराधी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।
जगदीश कुमार के विरुद्ध मारपीट, जानलेवा हमला, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में जिले के खोराबार, झंगहा, बेलीपार, कैंट व गगहा थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं वहीं विश्वजीत पांडेय के खिलाफ मारपीट, लूट, धमकी एवं एससी -एसटी एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।
पुलिस द्वारा दोनों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उन्हें .दुराचारी. घोषित किया गया है और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए .बी. हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद दोनों अपराधियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दन्होंने बताया कि जनपद में कानून.व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उदय प्रदीप
वार्ता
More News

ग्रेटर नोएडा दोहरे हत्याकांड मामले का खुलासा , आरोपी गिरफ्तार

09 May 2026 | 8:13 PM

ग्रेटर नोएडा 09 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन छात्रावास में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। .

see more..

कानपुर में दो लाख 44 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण

09 May 2026 | 8:02 PM

कानपुर 9 मई (वार्ता) कानपुर नगर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान रिकॉर्ड संख्या में वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज अनमोल पाल की अध्यक्षता तथा नोडल अधिकारी रश्मि सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिनव तिवारी के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,44,068 वादों का निस्तारण कर 12.44 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दिलाई एवं वसूल की गई।.

see more..

आजमगढ़ में दरोगा रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार

09 May 2026 | 7:56 PM

आजमगढ़, 09 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत आजमगढ़ पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक उपनिरीक्षक को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार चौकी फरिहा पर तैनात उपनिरीक्षक परमात्मा यादव पर मकान निर्माण कार्य शुरू कराने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के क्यामुद्दीन पट्टी निवासी शहजाद अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपना मकान बनवाना चाहते हैं, लेकिन चौकी फरिहा पर तैनात उपनिरीक्षक परमात्मा यादव उनसे निर्माण कार्य में.

see more..

देवरिया,प्रतापगढ़,कुशीनगर और सीतापुर समेत सभी जिलों में लगी राष्ट्रीय लोक अदालतें

09 May 2026 | 7:54 PM

देवरिया/कुशीनगर/प्रतापगढ/सीतापुर,09 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शनिवार को लगी राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से बड़ी तादाद में मुकदमों का त्वरित निस्तारण किया गया।.

see more..

सुलतानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 58 हजार से ज्यादा मुकदमों का निस्तारण

09 May 2026 | 7:42 PM

सुलतानपुर, 09 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय का बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। जिले में एक ही दिन में कुल 58,093 वादों का निस्तारण कर लोगों को त्वरित राहत दी गई।.

see more..