Sunday, May 10 2026 | Time 01:51 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


गोरखपुर में साइबर ठग गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

गोरखपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठगी गिरोह के सदस्य और गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने सरकारी योजनाओं का प्रलोभन देकर लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाने और उन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी में करने वाले गिरोह के एक वांछित सदस्य रवि सिंह उर्फ रामदास को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को दर्ज शिकायत में बताया गया था कि पीड़ित के बेटे से बैंक खाता खुलवाकर उसका एटीएम कार्ड और चेकबुक ले लिया गया था। बाद में उसी खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि मंगाने और निकालने में किया गया। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य लोगों को सरकारी योजनाओं का लालच देकर म्यूल खाते खुलवाते थे और उनकी बैंकिंग जानकारी अन्य आरोपियों तक पहुंचाते थे। यह नेटवर्क टेलीग्राम समेत अन्य डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार रवि सिंह का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और उससे पूछताछ जारी है। एक अन्य कार्रवाई में खोराबार थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त देवेन्द्र कुमार रावत उर्फ सोनू रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी किए गए वाहनों की पहचान बदलने के लिए उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेचने का काम करता था।
इस संबंध में थाना खोराबार में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और संगठित अपराध से जुड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

ग्रेटर नोएडा दोहरे हत्याकांड मामले का खुलासा , आरोपी गिरफ्तार

09 May 2026 | 8:13 PM

ग्रेटर नोएडा 09 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन छात्रावास में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। .

see more..

कानपुर में दो लाख 44 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण

09 May 2026 | 8:02 PM

कानपुर 9 मई (वार्ता) कानपुर नगर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान रिकॉर्ड संख्या में वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज अनमोल पाल की अध्यक्षता तथा नोडल अधिकारी रश्मि सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिनव तिवारी के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,44,068 वादों का निस्तारण कर 12.44 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दिलाई एवं वसूल की गई।.

see more..

आजमगढ़ में दरोगा रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार

09 May 2026 | 7:56 PM

आजमगढ़, 09 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत आजमगढ़ पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक उपनिरीक्षक को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार चौकी फरिहा पर तैनात उपनिरीक्षक परमात्मा यादव पर मकान निर्माण कार्य शुरू कराने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के क्यामुद्दीन पट्टी निवासी शहजाद अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपना मकान बनवाना चाहते हैं, लेकिन चौकी फरिहा पर तैनात उपनिरीक्षक परमात्मा यादव उनसे निर्माण कार्य में.

see more..

देवरिया,प्रतापगढ़,कुशीनगर और सीतापुर समेत सभी जिलों में लगी राष्ट्रीय लोक अदालतें

09 May 2026 | 7:54 PM

देवरिया/कुशीनगर/प्रतापगढ/सीतापुर,09 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शनिवार को लगी राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से बड़ी तादाद में मुकदमों का त्वरित निस्तारण किया गया।.

see more..

सुलतानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 58 हजार से ज्यादा मुकदमों का निस्तारण

09 May 2026 | 7:42 PM

सुलतानपुर, 09 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय का बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। जिले में एक ही दिन में कुल 58,093 वादों का निस्तारण कर लोगों को त्वरित राहत दी गई।.

see more..