Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:25 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


भदोही में चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, एक गिरफ्तार

भदोही, 05 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सदर कोतवाली पुलिस ने महिला समेत चार शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। इनमें से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि भोली-भाली लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने और सामूहिक दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त चार आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि गैंग का सरगना संतोष यादव (30) है। इसके अलावा गिरोह में ऊषा देवी (50) , आकाश गुप्ता (30) तथा रोहतास बाबरिया (30) शामिल हैं। यह संगठित गिरोह लड़कियों को विश्वास में लेकर उन्हें अपने साथ भगा ले जाता था और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम देता था।
कार्रवाई के तहत मंगलवार को मेरठ से अभियुक्त आकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से दबिश दे रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

जनगणना 2027 के अगले चरण की तैयारियां समय पर पूरी करें : गौतमबुद्धनगर डीएम

18 Jun 2026 | 12:59 AM

गौतमबुद्धनगर, 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने पर बधाई दी तथा अगले चरण की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिये। .

see more..

उत्तर प्रदेश : गौतमबुद्धनगर में दैनिक श्रमिकों के लिए आवासीय क्षेत्रों के निकट लगेंगे स्वास्थ्य जांच शिविर

18 Jun 2026 | 12:42 AM

गौतमबुद्धनगर, 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनपद में कार्यरत दैनिक श्रमिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।.

see more..

'विजिट माय स्टेट' अभियान को मिला विस्तार, पांच धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज हुए नियमित

17 Jun 2026 | 9:33 PM

लखनऊ, 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान का दायरा बढ़ाते हुए पांच धार्मिक वीकेंड टूर पैकेजों को नियमित कर दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित इन सेवाओं के माध्यम से अब श्रद्धालु प्रत्येक सप्ताहांत अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल धाम की यात्रा सुगमता से कर सकेंगे। .

see more..

राम मंदिर पर बयान देते हुए राजवीर सिंह ने पार्टी में गुटबाजी पर दी नसीहत

17 Jun 2026 | 9:27 PM

एटा, 17 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने राम मंदिर निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की भूमिका को निर्णायक बताते हुए कहा कि उनके योगदान के बिना अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव नहीं हो पाता। उन्होंने साथ ही भाजपा के स्थानीय नेताओं को संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी। .

see more..

प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानो काे सम्मानित करेंगे योगी

17 Jun 2026 | 9:24 PM

कानपुर 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानो को सम्मानित करने कानपुर आयेंगे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कैलाश सभागार में दोपहर 12 बजे प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के अलावा अन्नदाता को खेती के लिये जरुरी आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रति जागरुक किया जायेगा।.

see more..