Tuesday, May 12 2026 | Time 23:42 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


विवि के नए आदेश से अब एक साथ नहीं पढ़ सकेंगे उर्दू और हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी : प्रो सिंह

सुलतानपुर, 06 मई (वार्ता) डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश में नये विद्यार्थियों के लिए विषय समूह के अनुरूप ही प्रवेश लेने को कहा है, जिसे लेकर राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने आपत्ति जताई है।
श्री सिंह ने यूनीवार्ता से बातचीत में बताया कि विश्वविद्यालय ने चार मई को एक पत्र जारी कर सभी महाविद्यालयों से कला और विज्ञान संकाय में विषय समूहों के अनुरूप ही प्रवेश लेने को कहा है। यह पत्र नई शिक्षा नीति 2020 में वर्णित प्राविधानों का उल्लंघन करता है। नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को अपने मन पसन्द का कोई भी विषय चुनने की स्वतंत्रता देती है यहां तक की कला संकाय का विद्यार्थी विज्ञान संकाय का विषय लेकर भी पढ़ सकता है। विश्वविद्यालय ने पत्र लिखकर विद्यार्थियों की यह स्वतंत्रता बाधित कर दी है। अब हिंदी,उर्दू व सिंधी में से विद्यार्थी कोई एक ही पढ़ सकता है। इसी प्रकार संस्कृत और अंग्रेजी भी एक साथ नहीं पढ़े जा सकते विद्यार्थियों को दोनों में से कोई एक ही विषय पढ़ना पड़ेगा। विज्ञान संकाय में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर साइंस एक साथ नहीं पढ़े जा सकते न ही भौतिकी और वनस्पति विज्ञान को एक साथ लिया जा सकता है। इसी प्रकार कला संकाय में नौ और विज्ञान संकाय में चार विषय समूह बनाये गये हैं।
नई शिक्षा नीति ने मेजर और माइनर विषयों के अनुसार प्रवेश की बात कही है। जिसके मुताबिक अभी तक विद्यार्थी दो मेजर और एक माइनर विषय का चयन करता था।विश्वविद्यालय द्वारा जारी पत्र में मेजर और माइनर का कोई उल्लेख ही नहीं किया गया है। जिससे यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि विषय समूह का चयन मेजर के लिए किया जायेगा या माइनर के लिए या फिर दोनों के लिए।
असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि यदि शीघ्र ही इस मुद्दे पर विचार नहीं किया गया तो विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति तो बनेगी ही उनके विषय चयन की स्वतंत्रता भी बाधित होगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 80 करोड़ की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

12 May 2026 | 8:35 PM

ग्रेटर नोएडा, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र भनौता गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 80 करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।.

see more..

सीतापुर में ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो मरे

12 May 2026 | 8:26 PM

सीतापुर, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर-हरदोई मार्ग पर मंगलवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरमी गांव निवासी मोहित कुमार (35) ट्रैक्टर पर कीटनाशक छिड़काव करने वाला टैंकर लगाकर घर वापस लौट रहा था। मंगलवार शाम गजोधरपुर के पास सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस दौरान बाइक सवार कपिल (50) निवासी इमलिया सुल्तानपुर भी वाहन समेत खाई में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को स.

see more..

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग में फंसे दो ठेकेदार, एफआईआर दर्ज

12 May 2026 | 8:24 PM

वाराणसी, 12 मई (वार्ता) वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में सड़क निर्माण में व्यापक अनियमितताओं का प्रकरण सामने आया है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में धांधली को गंभीरता से लेते हुए डूडा ने दो ठेकेदारों के खिलाफ रामनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।.

see more..

हमीरपुर में फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाये शिक्षक की सेवा होगी समाप्त

12 May 2026 | 8:22 PM

हमीरपुर, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला प्रशासन ने शिक्षक द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र को मंगलवार को निरस्त कर दिया और प्रमाण पत्र के आधार पर प्राप्त प्राथमिक विद्यालय की नौकरी पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले में संलिप्त राजस्व कर्मियों के खिलाफ विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त उप जिलाधिकारी केडी शर्मा ने मंगलवार को बताया कि राठ कस्बा निवासी सत्यप्रकाश सिंह ने वर्ष 2004 में स्वयं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लोटन सिंह वर्मा का पौत्र दर्शाते हुए स्वतंत्रता संग्.

see more..

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव

12 May 2026 | 8:17 PM

मुरादाबाद, 12 मई (वार्ता) लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा कांकॉर्स निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस निर्माण के चलते 15 मई से 23 जून तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन, ओरिजिनेशन और मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 54338 शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर तथा गाड़ी संख्या 54332 बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर 15 मई से 23 जून तक लखनऊ स्टेशन के बजाय आलमनगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंग.

see more..