Wednesday, May 13 2026 | Time 00:31 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जनगणना-2027 की तैयारियां तेज: 07 मई से शुरू होगी स्व-गणना

गौतमबुद्धनगर, 06 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सात मई से शुरू होने वाली स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि 07 मई से 21 मई तक आम नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान लोग स्वयं जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी कर सकें।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी गणमान्य व्यक्तियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्व-गणना कार्य में व्यक्तिगत रूप से सहयोग करें और अपने-अपने विभागों के कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के आरडब्ल्यूए और आम नागरिकों से अपील की गई कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
उन्होंने प्रगणक और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशिक्षण में अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
बैठक के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय के उप निदेशक अभिमन्यु सिंह ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 का पहला चरण, यानी मकान सूचीकरण एवं मकान गणना, उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मकान सूचीकरण से पहले 15 दिनों तक स्व-गणना की सुविधा दी जा रही है, जो एक अभिनव और स्वैच्छिक पहल है। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें नागरिक स्वयं पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
अधिकारियों ने स्व-गणना के फायदे बताते हुए कहा कि इससे डेटा संग्रहण तेज और अधिक सटीक होगा, प्रगणकों की संभावित त्रुटियां कम होंगी और नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, जिला वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हरिशंकर , जांगिड़
वार्ता
More News

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 80 करोड़ की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

12 May 2026 | 8:35 PM

ग्रेटर नोएडा, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र भनौता गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 80 करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।.

see more..

सीतापुर में ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो मरे

12 May 2026 | 8:26 PM

सीतापुर, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर-हरदोई मार्ग पर मंगलवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरमी गांव निवासी मोहित कुमार (35) ट्रैक्टर पर कीटनाशक छिड़काव करने वाला टैंकर लगाकर घर वापस लौट रहा था। मंगलवार शाम गजोधरपुर के पास सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस दौरान बाइक सवार कपिल (50) निवासी इमलिया सुल्तानपुर भी वाहन समेत खाई में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को स.

see more..

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग में फंसे दो ठेकेदार, एफआईआर दर्ज

12 May 2026 | 8:24 PM

वाराणसी, 12 मई (वार्ता) वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में सड़क निर्माण में व्यापक अनियमितताओं का प्रकरण सामने आया है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में धांधली को गंभीरता से लेते हुए डूडा ने दो ठेकेदारों के खिलाफ रामनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।.

see more..

हमीरपुर में फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाये शिक्षक की सेवा होगी समाप्त

12 May 2026 | 8:22 PM

हमीरपुर, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला प्रशासन ने शिक्षक द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र को मंगलवार को निरस्त कर दिया और प्रमाण पत्र के आधार पर प्राप्त प्राथमिक विद्यालय की नौकरी पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले में संलिप्त राजस्व कर्मियों के खिलाफ विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त उप जिलाधिकारी केडी शर्मा ने मंगलवार को बताया कि राठ कस्बा निवासी सत्यप्रकाश सिंह ने वर्ष 2004 में स्वयं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लोटन सिंह वर्मा का पौत्र दर्शाते हुए स्वतंत्रता संग्.

see more..

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव

12 May 2026 | 8:17 PM

मुरादाबाद, 12 मई (वार्ता) लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा कांकॉर्स निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस निर्माण के चलते 15 मई से 23 जून तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन, ओरिजिनेशन और मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 54338 शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर तथा गाड़ी संख्या 54332 बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर 15 मई से 23 जून तक लखनऊ स्टेशन के बजाय आलमनगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंग.

see more..