Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:17 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


काशी में 100 सरकारी स्कूलों की छतें होंगी 'कूल', रिफ्लेक्टिव कोटिंग

वाराणसी, 8 मई (वार्ता) काशी अब ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के खिलाफ जंग में आधुनिक तकनीक का सहारा लेगी। नगर निगम ने शहरवासियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए 'राहत सिस्टम' और स्कूलों में 'कूल रूफ' जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को बताया कि निगम ने स्कूलों और मलीन बस्तियों को गर्मी से बचाने के लिए 'कूल रूफ कोटिंग' का निर्णय लिया है। जेपी मेहता इंटर कॉलेज से शुरू हुई इस योजना को 100 विद्यालयों तक विस्तारित किया जाएगा। यह विशेष रिफ्लेक्टिव पेंट सूर्य की किरणों को परावर्तित कर छतों को ठंडा रखेगा।
उन्होने बताया कि शहर के प्रमुख स्थलों और चौराहों (मैदागिन, गोदौलिया, लहरतारा, वरुणा पुल) पर 'राहत सिस्टम' (मिस्ट गन) लगाने का प्रस्ताव है। यह नवीन वायुमंडलीय प्रणाली विशेष द्रव को सूक्ष्म कणों में बदलकर वातावरण में फैलाती है, जिससे भीषण गर्मी में तापमान को 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक कम किया जा सकता है।
इसके साथ ही, मैदागिन में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए अस्सी घाट की तर्ज पर मैदागिन में भी मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में 100 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पार्किंग से मैदागिन पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
नगर आयुक्त ने बताया कि लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे का क्षेत्र अब अतिक्रमण के लिए नहीं, बल्कि खूबसूरती के लिए जाना जाएगा। 13 करोड़ रुपये की लागत से यहां पाथ-वे, हरियाली और डॉर्मिटरी का निर्माण आठ-नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 150 नए वाहनों की मदद से अब शहर के सभी वार्डों में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जा रहा है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

महिला सशक्तीकरण का ‘डबल इंजन मॉडल’ बना यूपी की पहचान, सुरक्षा से स्वावलंबन तक बदली तस्वीर

16 Jun 2026 | 5:06 PM

लखनऊ, 16 जून (वार्ता) वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी सरकार और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में अभूतपूर्व बदलाव आया है। .

see more..

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

16 Jun 2026 | 5:03 PM

फर्रुखाबाद 16 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। .

see more..

काला जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 4:57 PM

वाराणसी, 16 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग बस्ती में रविवार को हुई एक बुजुर्ग की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद किया है।.

see more..

संतकबीरनगर में प्रधान प्रतिनिधि पर फायरिंग, आठ आरोपी गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 4:51 PM

संतकबीरनगर 16 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध 9 एमएम पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा तीन चारपहिया वाहन बरामद किए हैं।.

see more..

उत्तर प्रदेश में 'साइबर ठगी के जड़ में वार' अभियान के तहत चार लोग गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 4:48 PM

आजमगढ़ 16 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "साइबर ठगी के जड़ में वार" के तहत आजमगढ़ पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। .

see more..