Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:48 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


10 मई को हो सकता है योगी मंत्रिमंडल विस्तार, छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

लखनऊ , 9 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चर्चाओं में चल रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, 10 मई को योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इस दौरान छह नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, संभावित नए चेहरों में कृष्णा पासवान, पूजा पाल, मनोज पांडेय, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और रोमी साहनी का नाम शामिल बताया जा रहा है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में फिलहाल 54 मंत्री हैं, जबकि संवैधानिक प्रावधानों के तहत राज्य में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में छह पद अभी खाली हैं, जिन्हें इस विस्तार के जरिए भरा जा सकता है।
इस बीच शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। हालांकि, इसे औपचारिक शिष्टाचार भेंट बताया गया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लालचंद राम द्वारा लिखित ‘भारतीय ज्ञान परंपरा की अवधारणा’ पुस्तक भेंट की।
सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ संगठन स्तर पर भी बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। इससे पहले अप्रैल महीने में भी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हुई थीं, लेकिन उस समय फैसला टल गया था।
अब माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार संगठन और सत्ता दोनों स्तरों पर संतुलन साधने की तैयारी में है।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

जनगणना 2027 के अगले चरण की तैयारियां समय पर पूरी करें : गौतमबुद्धनगर डीएम

18 Jun 2026 | 12:59 AM

गौतमबुद्धनगर, 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने पर बधाई दी तथा अगले चरण की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिये। .

see more..

उत्तर प्रदेश : गौतमबुद्धनगर में दैनिक श्रमिकों के लिए आवासीय क्षेत्रों के निकट लगेंगे स्वास्थ्य जांच शिविर

18 Jun 2026 | 12:42 AM

गौतमबुद्धनगर, 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनपद में कार्यरत दैनिक श्रमिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।.

see more..

'विजिट माय स्टेट' अभियान को मिला विस्तार, पांच धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज हुए नियमित

17 Jun 2026 | 9:33 PM

लखनऊ, 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान का दायरा बढ़ाते हुए पांच धार्मिक वीकेंड टूर पैकेजों को नियमित कर दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित इन सेवाओं के माध्यम से अब श्रद्धालु प्रत्येक सप्ताहांत अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल धाम की यात्रा सुगमता से कर सकेंगे। .

see more..

राम मंदिर पर बयान देते हुए राजवीर सिंह ने पार्टी में गुटबाजी पर दी नसीहत

17 Jun 2026 | 9:27 PM

एटा, 17 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने राम मंदिर निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की भूमिका को निर्णायक बताते हुए कहा कि उनके योगदान के बिना अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव नहीं हो पाता। उन्होंने साथ ही भाजपा के स्थानीय नेताओं को संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी। .

see more..

प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानो काे सम्मानित करेंगे योगी

17 Jun 2026 | 9:24 PM

कानपुर 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानो को सम्मानित करने कानपुर आयेंगे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कैलाश सभागार में दोपहर 12 बजे प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के अलावा अन्नदाता को खेती के लिये जरुरी आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रति जागरुक किया जायेगा।.

see more..