Thursday, Jun 18 2026 | Time 00:27 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


उप्र एनर्जी एक्सपो संपन्न, ईवी मोबिलिटी और भविष्य की ऊर्जा पर रहा विशेष फोकस

लखनऊ, 9 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को संपन्न हो गया। इस वर्ष एक्सपो का विशेष फोकस ईवी मोबिलिटी और भविष्य की ऊर्जा पर रहा।
यह आयोजन यूपी स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई और फर्स्टव्यू द्वारा किया गया, जिसमें यूपीनेडा , इन्वेस्ट यूपी तथा यूपीपीसीएल , प्रदेश सरकार की मदद से हुआ। कार्यक्रम को एनटीपीसी , सिडबी , एसबीआई , सिगएनर्जी , पॉलीकैब और केईआई वायर्स एंड केबल्स का भी साथ मिला।
एक्सपो में 10 हजार से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया। आयोजन के तीसरे व अंतिम दिन विशेष उच्चस्तरीय सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इन सत्रों में नीति-निर्माण, बैटरी तकनीक, सार्वजनिक एवं आवासीय चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। टाटा मोटर्स, रिलायंस बीपी मोबिलिटी और चार्जज़ोन जैसी प्रमुख कंपनियों ने फ्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन और स्मार्ट ग्रिड तैयारियों को बढ़ाने संबंधी अपने विचार साझा किए।
श्री राजेश निगम, सह-अध्यक्ष, यूपी स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई, ने कहा, “उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्सपो 2026 को मिली प्रतिक्रिया अत्यंत उत्साहजनक रही है। हम अपने सभी साझेदारों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, प्रदर्शकों, डेलीगेट्स और आगंतुकों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस पहल को बड़ी सफलता दिलाई और स्वच्छ एवं सतत भविष्य की दिशा में हमारी सोच को मजबूती प्रदान की।”
श्री अतुल श्रीवास्तव, सीनियर रीजनल डायरेक्टर, यूपी स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई, ने कहा, “उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्सपो 2026 उद्योग सहयोग, नीति संवाद, नवाचार और अक्षय ऊर्जा एवं इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। देशभर से विभिन्न हितधारकों की उत्साहजनक भागीदारी यह दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश सतत ऊर्जा विकास और भविष्य की मोबिलिटी समाधानों में तेजी से अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”
दिन की शुरुआत “यूपी ईवी मोबिलिटी समिट: पॉलिसी, मार्केट डायनेमिक्स एंड एक्सेलेरेटिंग ईवी एडॉप्शन इन उत्तर प्रदेश” से हुई, इस सत्र में उत्तर प्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे ईवी इकोसिस्टम, सरकारी नीतिगत समर्थन, ईवी निर्माण के अवसर, बैटरी तकनीक के विकास, फ्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन और ईवी फाइनेंसिंग नवाचारों पर चर्चा की गई।
पैनल में टाटा पावर, टाटा मोटर्स, रिलायंस बीपी मोबिलिटी, चार्जज़ोन और एलआईबी इंडिया के प्रतिनिधियों सहित कई प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया और भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करने संबंधी अपने विचार साझा किए।
एक अन्य महत्वपूर्ण सत्र “ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर: पावरिंग ईवी एडॉप्शन इन उत्तर प्रदेश – पब्लिक एंड रेजिडेंशियल चार्जिंग इकोसिस्टम्स” का आयोजन किया गया। इस सत्र में शहरी और आवासीय क्षेत्रों में एकीकृत ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने सार्वजनिक चार्जिंग विस्तार, डिस्कॉम की तैयारियों, स्मार्ट चार्जिंग सिस्टम, नीतिगत सुधार, फाइनेंसिंग मॉडल और उपयोगकर्ता-केंद्रित चार्जिंग नेटवर्क पर अपने विचार रखे।
प्रदीप
वार्ता
More News

राम मंदिर पर बयान देते हुए राजवीर सिंह ने पार्टी में गुटबाजी पर दी नसीहत

17 Jun 2026 | 9:27 PM

एटा, 17 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने राम मंदिर निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की भूमिका को निर्णायक बताते हुए कहा कि उनके योगदान के बिना अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव नहीं हो पाता। उन्होंने साथ ही भाजपा के स्थानीय नेताओं को संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी। .

see more..

प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानो काे सम्मानित करेंगे योगी

17 Jun 2026 | 9:24 PM

कानपुर 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानो को सम्मानित करने कानपुर आयेंगे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कैलाश सभागार में दोपहर 12 बजे प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के अलावा अन्नदाता को खेती के लिये जरुरी आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रति जागरुक किया जायेगा।.

see more..

जालौन में अवैध नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर प्रशासन का शिकंजा

17 Jun 2026 | 9:16 PM

जालौन 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बुधवार को बिना पंजीकरण संचालित नर्सिंग होम, चिकित्सालय, अल्ट्रासाउंड केंद्र, पैथोलॉजी एवं अन्य निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जनपद एवं तहसील स्तर पर संयुक्त जांच टीमों का गठन किया है।.

see more..

जौनपुर में बैनामे की जमीन को लेकर हुआ विवाद, महिला की पीट पीटकर हत्या

17 Jun 2026 | 9:13 PM

जौनपुर, 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में बुधवार सुबह जमीन के विवाद में एक आशा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। .

see more..

महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है: कृपाशंकर सिंह

17 Jun 2026 | 9:10 PM

जौनपुर, 17 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने बुधवार को कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। .

see more..