Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:12 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सुलतानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 58 हजार से ज्यादा मुकदमों का निस्तारण

सुलतानपुर, 09 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय का बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। जिले में एक ही दिन में कुल 58,093 वादों का निस्तारण कर लोगों को त्वरित राहत दी गई।
उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर दीवानी न्यायालय में सुबह से ही फरियादियों की भारी भीड़ रही और विभिन्न न्यायालयों में आपसी समझौते के आधार पर वर्षों पुराने मामलों का समाधान कराया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुल्तानपुर, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारी तथा अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।
लोक अदालत में परिवार न्यायालय, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, बिजली, बीमा, दीवानी एवं अन्य मामलों की सुनवाई कर हजारों मुकदमों का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय में कई वैवाहिक विवाद आपसी सहमति से समाप्त हुए तो वहीं बैंक ऋण वसूली से जुड़े 1302 मामलों में करोड़ों रुपये का समझौता कराया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 51 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि स्थायी लोक अदालत में बिजली एवं बीमा से संबंधित मामलों का समाधान कराया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज तथा ग्राम न्यायालयों ने भी रिकॉर्ड संख्या में मामलों का निपटारा किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में वर्ष 1992 से लंबित 30 वर्ष पुराने दीवानी वाद का निस्तारण भी शामिल रहा। लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद के समाप्त होने पर दोनों पक्षों ने राहत महसूस की। जिलाधिकारी न्यायालय एवं अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा 18,107 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि अमेठी जनपद में भी 26,700 मामलों को समाप्त कराया गया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

संत कबीर नगर में जिलाधिकारी ने आरोग्य मेले का किया निरीक्षण, 350 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

16 Jun 2026 | 6:00 PM

संत कबीर नगर, 16 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल में तीन दिवसीय आरोग्य मेले का मंगलवार को समापन हुआ। मेले में 350 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।.

see more..

प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को अदालत परिसर में पीटा

16 Jun 2026 | 5:56 PM

इटावा, 16 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में अदालत परिसर में प्रेम विवाह करने वाले युवक को लड़की पक्ष के लोगों ने पीट पीट अधमरा कर दिया है। .

see more..

कुशीनगर में बाईक और टैंकर की आमने सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

16 Jun 2026 | 5:43 PM

कुशीनगर 16 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम खोटही निर्भया के पास मंगलवार को एक बाईक सवार और टैंकर में आमने सामने की भिड़ंत में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई तथा एक बालिका बुरी तरह घायल हो गई। .

see more..

कुशीनगर में मोटरसाइकिल और टैंकर की भिड़ंत में तीन की मौत, एक घायल

16 Jun 2026 | 5:40 PM

कुशीनगर 16 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम खोटही निर्भया के पास मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल और टैंकर की भिड़ंत में तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी और एक बालिका बुरी तरह घायल हो गयी। घायल का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।.

see more..

पुलिस मुठभेड़ में एक तस्कर गोली लगने से घायल

16 Jun 2026 | 5:38 PM

मिर्जापुर 16 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के दादर पहाड़ी पर मंगलवार तड़के हुयी मुठभेड़ में एक गौ तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा दो अन्य गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।.

see more..