Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:13 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


25 मुकदमों का वांछित और फर्जी जमानत गिरोह का सदस्य गोरखपुर से हुआ गिरफ्तार

आजमगढ़ 31 मई (वार्ता)उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के चार जनपदों में आतंक और धोखाधड़ी का पर्याय बने 25 आपराधिक मुकदमों के आरोपी रामचन्द्र यादव उर्फ मैकू यादव (निवासी भरौली, थाना जीयनपुर) को पुलिस ने आज सुबह गोरखपुर जिला जेल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी कूटरचित (फर्जी) दस्तावेजों के सहारे हत्या, डकैती, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन जुर्म में बंद अपराधियों की जमानत कराने वाले एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब 30 मई 2026 को कचहरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश कश्यप ने थाना कोतवाली नगर में एक तहरीर दी। उन्होंने बताया कि कुछ तथाकथित वकील और जमानतदार पैसों के लालच में कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं। ये लोग एक ही दस्तावेज का बार-बार इस्तेमाल कर कई अपराधियों की जमानत करवा रहे थे। जांच में गिरोह के सक्रिय होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 267/2026 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के सख्त निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर वांछित अभियुक्त रामचन्द्र यादव को गोरखपुर जिला कारागार के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ आजमगढ़, मऊ, जौनपुर और वाराणसी के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी के कुल 25 मामले दर्ज हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस फर्जी जमानत गिरोह में शामिल अन्य वकीलों और मददगारों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
सं सैनी
वार्ता
More News

बहराइच में डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:04 PM

बहराइच, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रूपईडीहा थाना पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में 1.586 किलोग्राम नेपाली चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात रूपईडीहा कस्बे स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर थाना रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर प.

see more..

फर्रुखाबाद की 545 ग्राम पंचायतों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 6.11 करोड़ रुपये जारी

15 Jul 2026 | 6:01 PM

फर्रुखाबाद, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की सभी 545 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के तहत स्वच्छता संबंधी कार्यों में तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर 6.11 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।.

see more..

काशी में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा

15 Jul 2026 | 5:59 PM

वाराणसी, 15 जुलाई (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में 15 दिनों के विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ के स्वस्थ होने पर बुधवार को अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। .

see more..

वन नेशन, वन इलेक्शन’ राष्ट्रीय हित में लोकतंत्र को मजबूत करने की पहल: चौधरी

15 Jul 2026 | 5:56 PM

लखनऊ, 15 जुलाई (वार्ता) वन नेशन, वन इलेक्शन पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय हित में लोकतंत्र को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाना है। .

see more..

जनजातीय शिक्षा के लिए केंद्र और सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के बीच एमओयू

15 Jul 2026 | 5:54 PM

वाराणसी, 15 जुलाई (वार्ता) जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के बीच जनजातीय क्षेत्रों के लिए विशेष प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के संचालन और क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।.

see more..