Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:02 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शाकुंभरी देवी क्षेत्र के विकास कार्य शीघ्र पूरे हों, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं : योगी

सहारनपुर, 1 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि शाकुंभरी देवी सिद्धपीठ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने शाकुंभरी देवी क्षेत्र के भ्रमण और समीक्षा बैठक के दौरान विकास परियोजनाओं तथा हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान भूरा महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वह करीब एक घंटे तक शाकुंभरी देवी क्षेत्र में रहे और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जसवंत सैनी, मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि गत 28 मई को क्षेत्र में हुई भारी वर्षा और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण जनहानि एवं संपत्ति का नुकसान हुआ था। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है तथा पुनर्वास एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तीर्थस्थल पर भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक एहतियाती और संरचनात्मक उपायों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बांदा में कुकर्म के दोषी युवक को 20 साल का कठोर कारावास

10 Jul 2026 | 11:29 PM

बांदा 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को सात वर्षीया बालिका के कुकर्म के दोषी युवक को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। लोक अभियोजक कमल सिंह गौतम ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र निवासी एक युवक 13 मई 2023 को एक सात वर्षीया बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और चार दिन बाद 7 वर्षीया बालिका को बरामद कर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया। साथ ही पुलिस ने बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी आरोपी युवक तीरथ को हिरासत में लेकर जेल भेजा और घटना की विस्तृत विवेचना की। विवेचना में मिले साक्.

see more..

11 जुलाई से जिला पंचायतों में प्रशासक होंगे तैनात, सरकार ने जारी किया आदेश

10 Jul 2026 | 11:27 PM

लखनऊ, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सभी जिला पंचायतों का कार्यकाल 11 जुलाई को समाप्त होने के मद्देनजर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक नई जिला पंचायतों के गठन और पहली बैठक होने तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि के लिए निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को संबंधित जिला पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। .

see more..

बाढ़ से निपटने के लिए गौतमबुद्धनगर प्रशासन अलर्ट, एडीएम ने सभी विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

10 Jul 2026 | 11:26 PM

गौतमबुद्धनगर, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को जूम के माध्यम से बाढ़ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने यमुना एवं हिंडन नदी के जलस्तर, बाढ़ संभावित क्षेत्रों और विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये।.

see more..

इटावा में मिला विवाहिता का शव,हत्या का आरोप

10 Jul 2026 | 9:17 PM

इटावा, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के पाली खुर्द गांव में शादी के आठ वर्ष बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की पहचान रश्मि के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2018 में अनिल यादव के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि अनिल यादव शराब के नशे में अक्सर रश्मि के साथ मारपीट करता था। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कथित उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा।.

see more..

रायबरेली में गंगा में डूबा युवक

10 Jul 2026 | 9:12 PM

रायबरेली, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने उसका शव बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि फतेहपुर जिले का निवासी साहिल (22) अपने परिजनों के साथ ननिहाल आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह सरेनी क्षेत्र के पूरे मालिन गांव के निकट बंगला घाट पर गंगा स्नान करने गया था। उसके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। जिस स्थान पर युवक स्नान कर रहा था, वहां पक्का घाट नहीं था। इसी दौरान साहिल गहरे पानी में चला गया और डूबने.

see more..