Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:38 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मऊ में 15 जून के पहले सरयू तट पर सभी कटाव निरोधक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

मऊ, 02 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मऊ के जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को दोहरीघाट में सरयू नदी के दाएं तट पर किलोमीटर 0.570 से किलोमीटर 0.940 के मध्य स्थित मुक्तिधाम (श्मशान घाट) की सुरक्षा के लिये संचालित कटाव निरोधक कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ने अवगत कराया कि परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 724.85 लाख रुपये है तथा अब तक लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटाव निरोधक कार्य को पूरी गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप संपादित किया जाए ताकि सरयू नदी के कटाव से मुक्तिधाम (श्मशान घाट) की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना के समस्त कार्य 15 जून के पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्थानीय नागरिकों की सुविधा एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल की सुरक्षा से जुड़ी हुई है, इसलिए कार्य की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की मजबूती एवं तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, अभियंता सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

दो माह में तैयार हो जाएगा प्रदेश का दूसरा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क

15 Jul 2026 | 6:06 PM

गोरखपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला परिसर में बन रहा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क दो माह में तैयार हो जाएगा जो अपने तरह का राज्य का दूसरा विज्ञान पार्क होगा।.

see more..

बहराइच में डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:04 PM

बहराइच, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रूपईडीहा थाना पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में 1.586 किलोग्राम नेपाली चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात रूपईडीहा कस्बे स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर थाना रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर प.

see more..

फर्रुखाबाद की 545 ग्राम पंचायतों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 6.11 करोड़ रुपये जारी

15 Jul 2026 | 6:01 PM

फर्रुखाबाद, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की सभी 545 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के तहत स्वच्छता संबंधी कार्यों में तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर 6.11 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।.

see more..

काशी में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा

15 Jul 2026 | 5:59 PM

वाराणसी, 15 जुलाई (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में 15 दिनों के विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ के स्वस्थ होने पर बुधवार को अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। .

see more..

वन नेशन, वन इलेक्शन’ राष्ट्रीय हित में लोकतंत्र को मजबूत करने की पहल: चौधरी

15 Jul 2026 | 5:56 PM

लखनऊ, 15 जुलाई (वार्ता) वन नेशन, वन इलेक्शन पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय हित में लोकतंत्र को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाना है। .

see more..