Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:04 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


आईएएस/ पीसीएस की नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन का सिलसिला जोरों पर

लखनऊ, 02 जून (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क आईएएस/पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना युवाओं के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है। अगस्त 2026 से शुरू होने वाली इस योजना के लिए अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में लगातार भागीदारी बढ़ रही है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में इस योजना के लिए कुल 865 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें 25 प्रतिशत सीटें लेटरल एंट्री के लिए आरक्षित हैं, जिन पर ऐसे अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा जिन्होंने सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार एक जून तक कुल 5513 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 2848 अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर अंतिम रूप से आवेदन लॉक कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा पांच जुलाई को आयोजित की जाएगी।
श्री सिंह ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में भारी खर्च करना पड़ता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार की यह योजना ऐसे अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी राह आसान बना रही है।
उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के सपनों को बाधित होने से बचाना है। चयनित अभ्यर्थियों को अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
समाज कल्याण विभाग के अनुसार चयन प्रक्रिया और कोचिंग संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा प्रशासनिक सेवाओं में सामाजिक समावेशन को मजबूत करना है।
प्रदीप
वार्ता
More News

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने पवित्र हरिशंकरी का पौधा रोपित किया

12 Jul 2026 | 4:53 PM

संत कबीर नगर, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में रविवार को "एक पेड़ माँ के नाम" थीम के तहत आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने विकासखंड बघौली के ग्राम बरईपार में पवित्र हरिशंकरी का पौधा रोपित कर किया। इस दौरान जिले में विभिन्न विभागों द्वारा कुल एक दिन में 29.78 लाख पौधों का रोपण किया गया।.

see more..

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 4:19 PM

ग्रेटर नोएडा 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस और सेंट्रल नोएडा की सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घरों में चोरी और लूट की सनसनीखेज वारदातों का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

भदोही में विद्युत पोल के स्टे में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

12 Jul 2026 | 4:04 PM

भदोही, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में रविवार की सुबह विद्युत स्टे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई।.

see more..

बागपत में 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ, 15 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

12 Jul 2026 | 4:01 PM

बागपत, 12 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आज 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस महाअभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद को 15,01,050 पौधे 3,353 स्थलों पर रोपित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अभियान के तहत जनपद में 45 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं।.

see more..

"एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ, जनपद में 45 लाख पौधरोपण का लक्ष्य आज होगा पूर्ण

12 Jul 2026 | 3:59 PM

कुशीनगर 12 जुलाई(वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के कसया तहसील स्थित कुकुत्था नदी तट से राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शुभारंभ, किया। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम"* वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया गया है इसका लाभ जनपदवासियों को मिलेगी। .

see more..