Friday, Jul 17 2026 | Time 07:20 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


कानपुर में फर्जी आदेश प्रकरण में पेशकार निलंबित, एफआईआर दर्ज

कानपुर 2 जून (वार्ता) कानपुर नगर की नर्वल तहसील में न्यायालय से खारिज हो चुके एक प्रकरण में जमीन को औद्योगिक घोषित करने का फर्जी आदेश तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। उपजिलाधिकारी के हस्ताक्षर स्कैन कर तैयार किए गए इस कथित फर्जी आदेश को खतौनी में फीडिंग के लिए भी भेज दिया गया था। मामले की जांच में प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी पेशकार अनुज त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआई दर्ज किया गया है। आरोपी के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 336(3), 337 एवं 340(2) के तहत नर्वल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब तहसील के कम्प्यूटर कक्ष में कार्यरत ऑपरेटर रोहित भदौरिया ने फीडिंग के लिए पहुंचे एक आदेश को संदिग्ध पाया। सूचना मिलने पर तहसीलदार ने जांच कराई। जांच में पता चला कि जिस आवेदन को आवश्यक शपथपत्र, सहमति पत्र और अन्य साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने के कारण न्यायालय पहले ही निरस्त कर चुका था, उसी प्रकरण में ग्राम बिरहर की 0.41 हेक्टेयर भूमि को कृषि से अकृषक एवं औद्योगिक उपयोग के लिए घोषित करने का आदेश तैयार कर कम्प्यूटर कक्ष भेज दिया गया था।
मामले की जांच उपजिलाधिकारी नर्वल विवेक कुमार मिश्रा ने स्वयं की। जांच में पाया गया कि फीडिंग के लिए भेजे गए आदेश पर बने हस्ताक्षर उनके नहीं थे, बल्कि उनके हस्ताक्षर स्कैन कर लगाए गए थे। आदेश का प्रारूप भी न्यायालय के अन्य आदेशों से अलग पाया गया। आरसीसीएमएस पोर्टल की जांच में संबंधित प्रकरण के निरस्त होने की पुष्टि हुई।
जांच के दौरान उपजिलाधिकारी न्यायालय में तैनात वाचक/पेशकार अनुज त्रिपाठी से जवाब मांगा गया, लेकिन वह कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यायालय की पत्रावलियों, अभिलेखों और आदेशों के रखरखाव तथा उनकी गोपनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी वाचक की होती है। इसके बावजूद निरस्त प्रकरण में फर्जी आदेश तैयार कर उसे खतौनी में फीडिंग के लिए भेजे जाने के मामले में उनकी प्रथम दृष्टया संलिप्तता प्रतीत हुई।
उपजिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस प्रकरण को न्यायालय पहले ही खारिज कर चुका था, उसी में भूमि उपयोग परिवर्तन का फर्जी आदेश तैयार कर उसे राजस्व अभिलेखों तक पहुंचाने की कोशिश ने तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।
प्रदीप
वार्ता
More News

बांदा में बिजलीकर्मियों को बंधक बनाने और जानलेवा हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 9:48 PM

बांदा, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की जांच टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने तथा गैस सिलेंडर खोलकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार बरेहंडा गांव निवासी राजेश कुशवाहा लगभग छह माह पहले बिना वैध विद्युत कनेक्शन के आटा चक्की संचालित करते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में विद्युत विभाग ने उस पर 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। राजेश ने जुर्माने को गलत बताते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर पुनः जांच की मांग की थी.

see more..

पिछड़ा वर्ग आयोग ने सुलतानपुर में की समीक्षा बैठक

16 Jul 2026 | 9:43 PM

सुलतानपुर, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने गुरुवार को सुलतानपुर में समीक्षा बैठक कर सामाजिक, प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय आंकड़ों का परीक्षण किया। आयोग ने अधिकारियों को सभी अभिलेख अद्यतन एवं प्रमाणिक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम औतार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय ग्रामीण निकायों में ओबीसी को संवैधानिक एवं न्यायसंगत राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग किसी पूर्वाग्रह के आधार पर नहीं, बल्कि.

see more..

जौनपुर में धूमधाम से निकाई गई भगवान जगन्नाथ की यात्रा

16 Jul 2026 | 9:39 PM

जौनपुर, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गयी।
रथ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने रथ को हाथों से खींचा। यात्रा मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल, शाही किला होते हुए रासमंडल स्थित जगन्नाथ धाम में सकुशल संपन्न हुई। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जगह जगह पर भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा की ।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

मुरादाबाद से प्रकाशित सांध्य दैनिक ने मनाया 46वां स्थापना दिवस

16 Jul 2026 | 9:35 PM

मुरादाबाद, 16 जुलाई (वार्ता) पीतल नगरी मुरादाबाद से प्रकाशित प्रतिष्ठित सांध्य दैनिक 'युग बन्धु' ने अपनी निर्भीक पत्रकारिता के 45 वर्ष पूरे कर गुरुवार को 46वें वर्ष में प्रवेश किया। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान ने संस्थापक स्वर्गीय कमलेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनसरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संपादकीय प्रबंधक एवं युवा संपादक कुमार देव ने कहा कि बाजारवाद, विज्ञापन के दबाव और बाहरी प्रभावों के दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करना क्षेत्रीय पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि '.

see more..

काशी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा चांदी के रथ पर विराजमान, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

16 Jul 2026 | 7:45 PM

वाराणसी, 16 जुलाई (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का उल्लास चरम पर है। पुरी की तर्ज पर आयोजित होने वाली रथयात्रा के तहत लक्सा स्थित बंगाली आशुतोष हरिदास आश्रम में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा चांदी के रथ पर विराजमान हुए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ चांदी के रथ को खींचते हुए मंदिर परिसर की परिक्रमा की।.

see more..