Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:00 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


लखीमपुर खीरी में ग्राम पंचायतों में हुये भारी भुगतान जांच के दायरे में

लखीमपुर खीरी, 02 जून (वार्ता) लखीमपुर खीरी जिले में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व ग्राम पंचायतों में हुए भारी भुगतान अब जांच के घेरे में आ गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों और भुगतानों की समीक्षा शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मई माह में ग्राम पंचायत संसारपुर से करीब 32.13 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। शिकायतों और भुगतान विवरण की समीक्षा के बाद सीडीओ अभिषेक कुमार मंगलवार को ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत संसारपुर पहुंचे और मौके पर विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान लगभग 5.81 लाख रुपये की लागत से कराए गए मरम्मत कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कई कार्य अधूरे पाए गए जबकि उनके भुगतान किए जा चुके थे। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली। सीडीओ ने मौके से निर्माण सामग्री के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए।
प्रथम दृष्टया वित्तीय एवं तकनीकी अनियमितताएं पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही भुगतान और विकास कार्यों की विस्तृत जांच के लिए विशेष तकनीकी टीम गठित की गई है।
सीडीओ श्री कुमार ने कहा कि जांच में यदि किसी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी या सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा अनियमित रूप से खर्च की गई धनराशि की रिकवरी भी सुनिश्चित की जाएगी।
इसके बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत ग्रांट डोटपुर का निरीक्षण किया। यहां विकास कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। हालांकि ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति बाधित होने और पाइपलाइन लीकेज की समस्या की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने जल निगम अधिकारियों को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने गांव में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। सीडीओ ने कहा कि पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों और भुगतानों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा गुणवत्ता और पारदर्शिता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सांसद ने सुविधाओं को बेहतर करने के दिए निर्देश

12 Jul 2026 | 5:40 PM

देवरिया,12 जुलाई(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया आदर्श रेलवे स्टेशन का रविवार को औचक निरीक्षण करते हुए देवरिया के सांसद शंशाक मणि त्रिपाठी ने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को और बेहतर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।.

see more..

नोएडा के निर्माणाधीन मार्केट में दुकान की शटरिंग गिरी, दो मजदूर घायल

12 Jul 2026 | 5:29 PM

नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 33 स्थित एक निर्माणाधीन मार्केट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन दुकान की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।.

see more..

नोएडा के निर्माणाधीन मार्केट में दुकान की शटरिंग गिरी, दो मजदूर घायल

12 Jul 2026 | 5:21 PM

नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 33 स्थित एक निर्माणाधीन मार्केट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन दुकान की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।.

see more..

विवाहिता साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या

12 Jul 2026 | 5:11 PM

प्रयागराज,12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार दोपहर एक 26 साल की विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।.

see more..

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर से स्पाइसजेट के नाम पर नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले चार लोग गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 5:11 PM

नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के फेस वन थाना पुलिस ने "ऑपरेशन साइबर वज्र" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विमान उड्डयन कंपनी स्पाइसजेट में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार आरोपियों को नोएडा सेक्टर 2, से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, नौ डेबिट कार्ड, 13 सिम कार्ड, तीन बैंक पासबुक (म्यूल खाते) और चार यूपीआई साउंड बॉक्स बरामद किए गए हैं।.

see more..