Friday, Jul 17 2026 | Time 07:26 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सीतापुर में सड़क हादसे में दो मरे,एक गंभीर

सीतापुर, 02 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी बहन की मौत हो गई, जबकि युवक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिसावां थाना क्षेत्र के कुरकापुर गांव निवासी विपिन अपनी पत्नी नीलम और बहन राखी के साथ बड़े मंगल के अवसर पर बालाजी मंदिर दर्शन के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान महोली थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में विपिन और उनकी बहन राखी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विपिन और राखी को मृत घोषित कर दिया।
घटना में गंभीर रूप से घायल नीलम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, सीतापुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बांदा में बिजलीकर्मियों को बंधक बनाने और जानलेवा हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 9:48 PM

बांदा, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की जांच टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने तथा गैस सिलेंडर खोलकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार बरेहंडा गांव निवासी राजेश कुशवाहा लगभग छह माह पहले बिना वैध विद्युत कनेक्शन के आटा चक्की संचालित करते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में विद्युत विभाग ने उस पर 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। राजेश ने जुर्माने को गलत बताते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर पुनः जांच की मांग की थी.

see more..

पिछड़ा वर्ग आयोग ने सुलतानपुर में की समीक्षा बैठक

16 Jul 2026 | 9:43 PM

सुलतानपुर, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने गुरुवार को सुलतानपुर में समीक्षा बैठक कर सामाजिक, प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय आंकड़ों का परीक्षण किया। आयोग ने अधिकारियों को सभी अभिलेख अद्यतन एवं प्रमाणिक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम औतार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय ग्रामीण निकायों में ओबीसी को संवैधानिक एवं न्यायसंगत राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग किसी पूर्वाग्रह के आधार पर नहीं, बल्कि.

see more..

जौनपुर में धूमधाम से निकाई गई भगवान जगन्नाथ की यात्रा

16 Jul 2026 | 9:39 PM

जौनपुर, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गयी।
रथ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने रथ को हाथों से खींचा। यात्रा मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल, शाही किला होते हुए रासमंडल स्थित जगन्नाथ धाम में सकुशल संपन्न हुई। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जगह जगह पर भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा की ।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

मुरादाबाद से प्रकाशित सांध्य दैनिक ने मनाया 46वां स्थापना दिवस

16 Jul 2026 | 9:35 PM

मुरादाबाद, 16 जुलाई (वार्ता) पीतल नगरी मुरादाबाद से प्रकाशित प्रतिष्ठित सांध्य दैनिक 'युग बन्धु' ने अपनी निर्भीक पत्रकारिता के 45 वर्ष पूरे कर गुरुवार को 46वें वर्ष में प्रवेश किया। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान ने संस्थापक स्वर्गीय कमलेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनसरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संपादकीय प्रबंधक एवं युवा संपादक कुमार देव ने कहा कि बाजारवाद, विज्ञापन के दबाव और बाहरी प्रभावों के दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करना क्षेत्रीय पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि '.

see more..

काशी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा चांदी के रथ पर विराजमान, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

16 Jul 2026 | 7:45 PM

वाराणसी, 16 जुलाई (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का उल्लास चरम पर है। पुरी की तर्ज पर आयोजित होने वाली रथयात्रा के तहत लक्सा स्थित बंगाली आशुतोष हरिदास आश्रम में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा चांदी के रथ पर विराजमान हुए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ चांदी के रथ को खींचते हुए मंदिर परिसर की परिक्रमा की।.

see more..