Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:09 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


भाजपा सरकार संविदाकर्मियों की समस्यायों का गंभीरता से करे निराकरण: अखिलेश

लखनऊ, 02 जून (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री आवास के पास सोमवार को संविदाकर्मियों द्वारा आत्मदाह के प्रयास की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को संविदाकर्मियों की समस्यायों का गंभीरता से निराकरण करना चाहिये। श्री यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त है और महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। किसान, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारी समेत समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है और सरकार के प्रति निराशा का स्तर इतना बढ़ गया है कि कई पीड़ित आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा नेतृत्व इतना संवेदनहीन हो गया है कि उसे जनता की समस्याएं, शिकायतें और पीड़ा सुनाई नहीं दे रही हैं।
सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री आवास के सामने रोडवेज संविदाकर्मियों द्वारा कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार को तत्काल उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि नौकरी और रोजगार किसी भी परिवार के लिए जीवन-मरण का प्रश्न होता है। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए संविदाकर्मियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
श्री यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली व्यवस्था बदहाल है तथा नौ वर्षों के कार्यकाल में सरकार ने विकास के बजाय समाज में विभाजन और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया है।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली को समझ चुकी है तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।
प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सांसद ने सुविधाओं को बेहतर करने के दिए निर्देश

12 Jul 2026 | 5:40 PM

देवरिया,12 जुलाई(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया आदर्श रेलवे स्टेशन का रविवार को औचक निरीक्षण करते हुए देवरिया के सांसद शंशाक मणि त्रिपाठी ने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को और बेहतर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।.

see more..

नोएडा के निर्माणाधीन मार्केट में दुकान की शटरिंग गिरी, दो मजदूर घायल

12 Jul 2026 | 5:29 PM

नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 33 स्थित एक निर्माणाधीन मार्केट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन दुकान की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।.

see more..

नोएडा के निर्माणाधीन मार्केट में दुकान की शटरिंग गिरी, दो मजदूर घायल

12 Jul 2026 | 5:21 PM

नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 33 स्थित एक निर्माणाधीन मार्केट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन दुकान की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।.

see more..

विवाहिता साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या

12 Jul 2026 | 5:11 PM

प्रयागराज,12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार दोपहर एक 26 साल की विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।.

see more..

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर से स्पाइसजेट के नाम पर नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले चार लोग गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 5:11 PM

नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के फेस वन थाना पुलिस ने "ऑपरेशन साइबर वज्र" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विमान उड्डयन कंपनी स्पाइसजेट में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार आरोपियों को नोएडा सेक्टर 2, से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, नौ डेबिट कार्ड, 13 सिम कार्ड, तीन बैंक पासबुक (म्यूल खाते) और चार यूपीआई साउंड बॉक्स बरामद किए गए हैं।.

see more..