Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:01 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा,दो मरे छह गंभीर

आजमगढ़, 2 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार अपराह्न एक तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम बच्ची और डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमजेपुर गांव के पास एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 219.6 पर यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम को टक्कर मार दी। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस भीषण टक्कर में डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। हादसे में डीसीएम चालक शिवम कुमार शर्मा (35) निवासी सिकंदरा, कानपुर देहात और बच्ची नीरम (5) पुत्री सोनू निवासी चांदपुर, थाना दरगाह, जनपद बहराइच की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद डीसीएम चालक का शव केबिन में बुरी तरह फंस गया था। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने कटर की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने तत्काल सभी छह घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि डीसीएम में सवार सभी लोग ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर थे। वे बिहार के छपरा जिले से अपने घर बहराइच जा रहे थे। वाहन में मजदूरों के साथ-साथ खच्चर और बकरियां भी लदी हुई थीं।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सांसद ने सुविधाओं को बेहतर करने के दिए निर्देश

12 Jul 2026 | 5:40 PM

देवरिया,12 जुलाई(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया आदर्श रेलवे स्टेशन का रविवार को औचक निरीक्षण करते हुए देवरिया के सांसद शंशाक मणि त्रिपाठी ने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को और बेहतर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।.

see more..

नोएडा के निर्माणाधीन मार्केट में दुकान की शटरिंग गिरी, दो मजदूर घायल

12 Jul 2026 | 5:29 PM

नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 33 स्थित एक निर्माणाधीन मार्केट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन दुकान की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।.

see more..

नोएडा के निर्माणाधीन मार्केट में दुकान की शटरिंग गिरी, दो मजदूर घायल

12 Jul 2026 | 5:21 PM

नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 33 स्थित एक निर्माणाधीन मार्केट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन दुकान की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।.

see more..

विवाहिता साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या

12 Jul 2026 | 5:11 PM

प्रयागराज,12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार दोपहर एक 26 साल की विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।.

see more..

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर से स्पाइसजेट के नाम पर नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले चार लोग गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 5:11 PM

नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के फेस वन थाना पुलिस ने "ऑपरेशन साइबर वज्र" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विमान उड्डयन कंपनी स्पाइसजेट में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार आरोपियों को नोएडा सेक्टर 2, से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, नौ डेबिट कार्ड, 13 सिम कार्ड, तीन बैंक पासबुक (म्यूल खाते) और चार यूपीआई साउंड बॉक्स बरामद किए गए हैं।.

see more..