Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:11 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


एनसीआर में वायु प्रदूषण 35 प्रतिशत तक घटाने का लक्ष्य

लखनऊ, 3 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण नियंत्रण और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026 के दौरान एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण के स्तर में 30 से 35 प्रतिशत तक कमी लाना है।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में वाहन प्रदूषण, औद्योगिक उत्सर्जन, सड़क धूल, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सी एंड डी वेस्ट), हरित आवरण विस्तार तथा पराली प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रही कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई।
श्री गोयल ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण कार्यक्रमों में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने विभिन्न पोर्टलों, मोबाइल एप्लीकेशनों, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम तथा डैशबोर्ड को एकीकृत कर डिजिटल मॉनिटरिंग नेटवर्क विकसित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में बताया गया कि ‘नया सफर’ योजना के तहत पुराने एवं प्रदूषणकारी वाहनों को हटाकर बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। एनसीआर के जिलों में 26.19 लाख एंड-ऑफ-लाइफ (ईओएल) वाहनों की पहचान की गई है। जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 37,156 वाहनों को स्क्रैप किया गया, जबकि 460 वाहनों को जब्त किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि 1 अक्टूबर से एनसीआर क्षेत्र में ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत 1,041 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे स्थापित किए जाएंगे। सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ बनाने के लिए गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में 975 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में इन शहरों में 100 ई-बसें संचालित हैं।
वायु गुणवत्ता निगरानी को सुदृढ़ करने के लिए एनसीआर-उत्तर प्रदेश क्षेत्र में 43 सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) स्थापित किए जाने हैं। इनमें से 25 स्टेशन संचालित हैं, जबकि शेष 18 स्टेशन अक्टूबर 2026 तक स्थापित किए जाएंगे। औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण के तहत 725 प्रदूषणकारी उद्योगों की पहचान की गई है। इनमें से 613 उद्योगों में ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली (ओसीईएमएस) स्थापित कर उन्हें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सर्वर से जोड़ा जा चुका है।
सड़क धूल नियंत्रण के लिए गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में 1,792 किलोमीटर सड़कों के पुनर्विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना पर लगभग 3,666 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। अब तक 143.8 किलोमीटर सड़क पुनर्विकास कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 37 सेकेंडरी कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाने हैं, जिनमें से 29 केंद्र संचालित हो चुके हैं। वहीं नगर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत नोएडा में 600 टन प्रतिदिन क्षमता की टॉरिफाइड चारकोल परियोजना तथा 300 टन प्रतिदिन क्षमता की बायोगैस परियोजना विकसित की जा रही है।
बैठक में पौधारोपण, पराली प्रबंधन, सीबीजी संयंत्रों की स्थापना, ईवी चार्जिंग स्टेशन, बैटरी स्वैपिंग स्टेशन, मेट्रो एवं आरआरटीएस विस्तार तथा अंतिम मील कनेक्टिविटी को भी वायु गुणवत्ता सुधार की कार्ययोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप
वार्ता
More News

बांदा में कुकर्म के दोषी युवक को 20 साल का कठोर कारावास

10 Jul 2026 | 11:29 PM

बांदा 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को सात वर्षीया बालिका के कुकर्म के दोषी युवक को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। लोक अभियोजक कमल सिंह गौतम ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र निवासी एक युवक 13 मई 2023 को एक सात वर्षीया बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और चार दिन बाद 7 वर्षीया बालिका को बरामद कर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया। साथ ही पुलिस ने बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी आरोपी युवक तीरथ को हिरासत में लेकर जेल भेजा और घटना की विस्तृत विवेचना की। विवेचना में मिले साक्.

see more..

11 जुलाई से जिला पंचायतों में प्रशासक होंगे तैनात, सरकार ने जारी किया आदेश

10 Jul 2026 | 11:27 PM

लखनऊ, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सभी जिला पंचायतों का कार्यकाल 11 जुलाई को समाप्त होने के मद्देनजर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक नई जिला पंचायतों के गठन और पहली बैठक होने तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि के लिए निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को संबंधित जिला पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। .

see more..

बाढ़ से निपटने के लिए गौतमबुद्धनगर प्रशासन अलर्ट, एडीएम ने सभी विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

10 Jul 2026 | 11:26 PM

गौतमबुद्धनगर, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को जूम के माध्यम से बाढ़ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने यमुना एवं हिंडन नदी के जलस्तर, बाढ़ संभावित क्षेत्रों और विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये।.

see more..

इटावा में मिला विवाहिता का शव,हत्या का आरोप

10 Jul 2026 | 9:17 PM

इटावा, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के पाली खुर्द गांव में शादी के आठ वर्ष बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की पहचान रश्मि के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2018 में अनिल यादव के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि अनिल यादव शराब के नशे में अक्सर रश्मि के साथ मारपीट करता था। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कथित उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा।.

see more..

रायबरेली में गंगा में डूबा युवक

10 Jul 2026 | 9:12 PM

रायबरेली, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने उसका शव बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि फतेहपुर जिले का निवासी साहिल (22) अपने परिजनों के साथ ननिहाल आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह सरेनी क्षेत्र के पूरे मालिन गांव के निकट बंगला घाट पर गंगा स्नान करने गया था। उसके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। जिस स्थान पर युवक स्नान कर रहा था, वहां पक्का घाट नहीं था। इसी दौरान साहिल गहरे पानी में चला गया और डूबने.

see more..