Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:00 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

शाहजहांपुर 4 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद चेन स्नेचिंग के आरोपी दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से घायल बदमाशों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ) पंकज पंत ने गुरुवार को बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलजाक की रहने वाली लक्ष्मी शुक्ला मंदिर से घर लौटते समय रोडवेज बस अड्डे के पास 25 मई को बदमाशों ने बदमाशों ने उनके गले से मंगल सूत्र और चेन लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने बेटे विवेक कुमार की तहरीर पर धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।मामले के खुलासे के पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया।पुलिस द्वारा ने क्षेत्र में लगे कई सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए थे।
उन्होंने बताया कि मुखबर से सूचना मिली कि लूट करने वाले दो बदमाश मोटरसाइकिल से मछली मार्केट कैंट क्षेत्र से पुवायां की ओर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चांदमारी बट की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर चेकिंग की गई। कुछ समय पश्चात संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा की गई जबावी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। गिरफ्तार बदमाश की पहचान उत्तराखंड राज्य के जिला उधम सिंह नगर के रहने वाले रफीक और अकरम के रूप में हुई।
पंत ने बताया कि घायल बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे,कारतूस मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाकिल तथा 21 हजार रूपये नगद बरामद हुए है। गिरफ्तार दोनो घायल बदमाशों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बांदा में कुकर्म के दोषी युवक को 20 साल का कठोर कारावास

10 Jul 2026 | 11:29 PM

बांदा 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को सात वर्षीया बालिका के कुकर्म के दोषी युवक को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। लोक अभियोजक कमल सिंह गौतम ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र निवासी एक युवक 13 मई 2023 को एक सात वर्षीया बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और चार दिन बाद 7 वर्षीया बालिका को बरामद कर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया। साथ ही पुलिस ने बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी आरोपी युवक तीरथ को हिरासत में लेकर जेल भेजा और घटना की विस्तृत विवेचना की। विवेचना में मिले साक्.

see more..

11 जुलाई से जिला पंचायतों में प्रशासक होंगे तैनात, सरकार ने जारी किया आदेश

10 Jul 2026 | 11:27 PM

लखनऊ, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सभी जिला पंचायतों का कार्यकाल 11 जुलाई को समाप्त होने के मद्देनजर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक नई जिला पंचायतों के गठन और पहली बैठक होने तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि के लिए निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को संबंधित जिला पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। .

see more..

बाढ़ से निपटने के लिए गौतमबुद्धनगर प्रशासन अलर्ट, एडीएम ने सभी विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

10 Jul 2026 | 11:26 PM

गौतमबुद्धनगर, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को जूम के माध्यम से बाढ़ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने यमुना एवं हिंडन नदी के जलस्तर, बाढ़ संभावित क्षेत्रों और विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये।.

see more..

इटावा में मिला विवाहिता का शव,हत्या का आरोप

10 Jul 2026 | 9:17 PM

इटावा, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के पाली खुर्द गांव में शादी के आठ वर्ष बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की पहचान रश्मि के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2018 में अनिल यादव के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि अनिल यादव शराब के नशे में अक्सर रश्मि के साथ मारपीट करता था। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कथित उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा।.

see more..

रायबरेली में गंगा में डूबा युवक

10 Jul 2026 | 9:12 PM

रायबरेली, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने उसका शव बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि फतेहपुर जिले का निवासी साहिल (22) अपने परिजनों के साथ ननिहाल आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह सरेनी क्षेत्र के पूरे मालिन गांव के निकट बंगला घाट पर गंगा स्नान करने गया था। उसके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। जिस स्थान पर युवक स्नान कर रहा था, वहां पक्का घाट नहीं था। इसी दौरान साहिल गहरे पानी में चला गया और डूबने.

see more..