Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:32 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मऊ में टुल्लू पंप में उतरे करंट से पत्नी को बचाने पहुंचे पिता-पुत्र की मौत

मऊ, 4 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार थाना रामपुर बेलौली क्षेत्र के मोइद्दीनपुर स्थित प्यारेपुर मिश्र गांव में मीना देवी नहाने के लिए टुल्लू पंप चालू कर रही थीं। बताया गया है कि पंप के विद्युत तार में कटाव होने के कारण उसमें करंट उतर आया, जिसकी चपेट में मीना देवी आ गईं। पत्नी को करंट की चपेट में देख उनके पति देवेंद्र मिश्रा (48) और पुत्र नीरज मिश्रा (26) उन्हें बचाने के लिए दौड़े। दोनों ने किसी तरह मीना देवी को करंट से अलग कर दिया, लेकिन इस दौरान वे स्वयं करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। टना के बाद परिजन और ग्रामीण तीनों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद देवेंद्र मिश्रा और नीरज मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं मीना देवी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:17 PM

नोएडा 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा फेस वन थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। .

see more..

दो माह में तैयार हो जाएगा प्रदेश का दूसरा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क

15 Jul 2026 | 6:06 PM

गोरखपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला परिसर में बन रहा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क दो माह में तैयार हो जाएगा जो अपने तरह का राज्य का दूसरा विज्ञान पार्क होगा।.

see more..

बहराइच में डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:04 PM

बहराइच, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रूपईडीहा थाना पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में 1.586 किलोग्राम नेपाली चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात रूपईडीहा कस्बे स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर थाना रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर प.

see more..

फर्रुखाबाद की 545 ग्राम पंचायतों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 6.11 करोड़ रुपये जारी

15 Jul 2026 | 6:01 PM

फर्रुखाबाद, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की सभी 545 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के तहत स्वच्छता संबंधी कार्यों में तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर 6.11 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।.

see more..

काशी में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा

15 Jul 2026 | 5:59 PM

वाराणसी, 15 जुलाई (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में 15 दिनों के विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ के स्वस्थ होने पर बुधवार को अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। .

see more..