Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:50 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


प्रयागराज में 11 जून को होगा सवा लाख तण्डुल शिवलिंग महायज्ञ, राष्ट्र कल्याण और विश्व शांति की होगी कामना

प्रयागराज 4 जून (वार्ता) संगम नगरी प्रयागराज स्थित झूंसी के तपोवन आश्रम में आगामी 11 जून को सवा लाख तण्डुल (अक्षत) शिवलिंग महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
इस महायज्ञ का आयोजन पूज्य आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल के सान्निध्य में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रार्थना और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार करना है।
आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ में 101 वैदिक विद्वानों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सहभागिता से एक लाख से अधिक तण्डुल शिवलिंगों का निर्माण किया जाएगा, जिनका विधिवत पूजन किया जाएगा।
आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल ने कहा कि भारतीय परंपरा में अक्षत (तण्डुल) को अखंडता, समृद्धि और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के माध्यम से राष्ट्र की एकता, सीमाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता तथा विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। साथ ही युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के समापन पर लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। तपोवन आश्रम प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
प्रदीप
वार्ता
More News

दो माह में तैयार हो जाएगा प्रदेश का दूसरा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क

15 Jul 2026 | 6:06 PM

गोरखपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला परिसर में बन रहा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क दो माह में तैयार हो जाएगा जो अपने तरह का राज्य का दूसरा विज्ञान पार्क होगा।.

see more..

बहराइच में डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:04 PM

बहराइच, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रूपईडीहा थाना पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में 1.586 किलोग्राम नेपाली चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात रूपईडीहा कस्बे स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर थाना रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर प.

see more..

फर्रुखाबाद की 545 ग्राम पंचायतों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 6.11 करोड़ रुपये जारी

15 Jul 2026 | 6:01 PM

फर्रुखाबाद, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की सभी 545 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के तहत स्वच्छता संबंधी कार्यों में तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर 6.11 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।.

see more..

काशी में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा

15 Jul 2026 | 5:59 PM

वाराणसी, 15 जुलाई (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में 15 दिनों के विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ के स्वस्थ होने पर बुधवार को अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। .

see more..

वन नेशन, वन इलेक्शन’ राष्ट्रीय हित में लोकतंत्र को मजबूत करने की पहल: चौधरी

15 Jul 2026 | 5:56 PM

लखनऊ, 15 जुलाई (वार्ता) वन नेशन, वन इलेक्शन पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय हित में लोकतंत्र को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाना है। .

see more..