Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:33 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


निर्माणाधीन दीवार से गिरी ईंट सिर पर लगने से मजदूर की मौत, आंधी-तेज हवा के दौरान हुआ हादसा

ग्रेटर नोएडा 04 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक निर्माण स्थल पर हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस द्वारा गुरुवार को घटना की जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि,घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान रंजीत मंडल (45 वर्ष) पुत्र सहदेव मंडल, निवासी हसनगंज, जिला मुंगेर (बिहार) के रूप में हुई है।
हादसे के बाद वहां मौजूद श्रमिकों और परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
रंजीत मंडल निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान क्षेत्र में आंधी और तेज हवा चलने लगी। तेज हवा के कारण निर्माणाधीन दीवार से एक ईंट टूटकर नीचे गिरी, जो सीधे रंजीत मंडल के सिर में जा लगी। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े।
इस हादसे के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे श्रमिकों में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
सं सैनी
वार्ता
More News

दो माह में तैयार हो जाएगा प्रदेश का दूसरा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क

15 Jul 2026 | 6:06 PM

गोरखपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला परिसर में बन रहा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क दो माह में तैयार हो जाएगा जो अपने तरह का राज्य का दूसरा विज्ञान पार्क होगा।.

see more..

बहराइच में डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:04 PM

बहराइच, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रूपईडीहा थाना पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में 1.586 किलोग्राम नेपाली चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात रूपईडीहा कस्बे स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर थाना रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर प.

see more..

फर्रुखाबाद की 545 ग्राम पंचायतों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 6.11 करोड़ रुपये जारी

15 Jul 2026 | 6:01 PM

फर्रुखाबाद, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की सभी 545 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के तहत स्वच्छता संबंधी कार्यों में तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर 6.11 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।.

see more..

काशी में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा

15 Jul 2026 | 5:59 PM

वाराणसी, 15 जुलाई (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में 15 दिनों के विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ के स्वस्थ होने पर बुधवार को अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। .

see more..

वन नेशन, वन इलेक्शन’ राष्ट्रीय हित में लोकतंत्र को मजबूत करने की पहल: चौधरी

15 Jul 2026 | 5:56 PM

लखनऊ, 15 जुलाई (वार्ता) वन नेशन, वन इलेक्शन पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय हित में लोकतंत्र को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाना है। .

see more..